{"_id":"6a245aabf0f47f9d1f05cec7","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-etawah-news-c-216-1-etw1002-144009-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: युवक ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: युवक ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
इटावा। शहर के यशोदा नगर क्षेत्र में पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। यशोदा नगर स्थित कृष्णा उत्सव गार्डन के पास पचावली रोड निवासी सुधीर कुमार कुशवाहा (46) बिजली फिटिंग का कार्य करते थे। मृतक सुधीर के साथ काम करने वाले दोस्त अमन ने बताया कि वह सागर इलेक्ट्रिकल के यहां काम करते थे। बुधवार शाम काम से लौटने में देरी होने पर पत्नी सीमा कुमारी ने उन्हें फोन किया था।
सुधीर के नशे में होने की वजह से उसका पत्नी से विवाद हो गया था। नाराज होकर सुधीर दुकान पर ही रुक गया था। वह भी उसके साथ दुकान पर रुक गया था। इस बीच सुधीर किसी काम से बेसमेंट में चला गया। काफी देर तक नहीं लौटने पर नीचे जाकर देखा तो सुधीर का शव पंखे के सहारे फंदे से लटक रहा था।
सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पूछताछ में घरेलू विवाद की बात सामने आई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।