{"_id":"e6eefa634a1665b936a9e093f6c71fd1","slug":"the-truth-is-only-god-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सत्य तो केवल परमात्मा ही है’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सत्य तो केवल परमात्मा ही है’
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 27 Jun 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराना भरथना स्थित मां गमा देवी मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा पर श्रद्धालुओं को पं. अखिलेश कुमार दीक्षित ने कथा का रसापान कराया।
विज्ञापन
उन्होंने श्रद्धालुओं को समझाया कि सत्य तो केवल परमात्मा ही है क्योंकि जब वह ब्रह्मा जी रूप में आते हैं तो सृष्टि का सृजन होता है। जब विष्णु रूप में आते हैं, तो सृष्टि का पालन पोषण होता है। जब भगवान शिव के रूप में आते हैं तो सृष्टि का संहार करते हैं। परमात्मा एक ही है, लेकिन उनके रूप अनेक हैं इसीलिए पर ब्रह्म परमात्मा ही सत्य हैै।
विज्ञापन
कथा सुनाते हुए पं. दीक्षित ने बताया एक बार राधा रानी सोचने लगी कि पृथ्वी पर धर्म की स्थापना कैसे हो। तो राधा रानी को सुखदेव जी का स्मरण हो आया और सुखमुनि से बोली कि बेटा आप पृथ्वी पर जाओ और वहां के मनुष्यों का दुख दूर करो, लेकिन सुखदेव जी ने मनाकर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मां मैं पृथ्वी पर नहीं जा सकता, अगर में पृथ्वी पर चला गया तो वहां मुझे विष्णु की माया घेर लेगी। बात नहीं मानी प्रभु को वहां आना पड़ा और उन्होंने कहा कि बेटा अब मेरी माया का तुम पर कोई असर नही पडे़गा।
आज मेरे प्रभु रूप में सुखदेव जी का जन्म हुआ। वह व्यास जी के पुत्र कहलाए। आयोजक श्रीश्री 108 महंत लक्ष्मनदास सहित समस्त मोहल्लावासी व्यवस्था में शामिल रहे।