फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The true fruit of the auditory environment to save Lila

पर्यावरण बचाना ही लीला श्रवण का सच्चा फल

Sun, 01 Feb 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 01 Feb 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
The true fruit of the auditory environment to save Lila
कचहरी रोड स्थित दीक्षित निवास पर चल रही तीन दिवसीय श्रीकृष्ण कथा के
विज्ञापन
विश्राम दिवस रविवार को वृंदावन धाम के रसिक आचार्य डॉ. विजय कृष्ण चतुर्वेदी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं के माध्यम से पर्यावरण सुधार और संरक्षा का संदेश दिया।

भगवान की लीलाओं का श्रवण करने का सच्चा फल तभी मिलेगा, जब हम पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने में सहयोग करें। आचार्य ने कहा कि कम सुखम स्थापयति अर्थात जो दुख को दूर करके सुख की स्थापना कर दे, वह कथा है। इसके अलावा यथा तथा इति कथा। भक्त पर किस तरह संकट आया और किस तरह भगवान ने उसका संकट दूर किया, यही कथा है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने नदी, वन, पर्वत, गाय बचाने के लिए कालीदह, गोवर्धन, रास आदि लीलाएं कीं। भगवद्गीता के माध्यम से वैचारिक प्रदूषण दूर किया। ब्रज संस्कृति के प्रसार के लिए उन्हाेंने वृंदावन में लीलाएं कीं। सही मायने में कहा जाय तो सभी तरह के प्रदूषणों से मुक्ति और भारतीय संस्कृति के पुनरोत्थान के लिए ही श्रीकृष्ण का अवतार हुआ।

इस मौके पर सुनीता दीक्षित श्यामा की हरि-हरि बोल, श्याम मेरो है, गिरिराजधरण, हे गोविंद श्याम, मानस संदर्भ, ओ कान्हा मेरे, आओ मेरे सांवरे, नंद के छैया, घनश्याम मुरलिया वाले, नंदलाल चले आओ पुस्तकों का विमोचन हुआ। कथा के अंत में आयोजक डा. अशोक दीक्षित व सुनीता दीक्षित ने आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed