{"_id":"5f53cb378ebc3e439a0bde20","slug":"the-trailer-crushed-the-bike-rider-on-the-highway-in-etawah-etawha-news-knp5809198101","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावाः हाईवे पर ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावाः हाईवे पर ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : ETAWHA
बकेवर। कानपुर-आगरा हाईवे पर बिजौली के पास ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार युवक उछल कर सड़क पर गिर पड़ा। तभी ट्रेलर युवक को रौंदते हुए भाग निकला। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। परिजनों ने घटनास्थल के पास ही पुलिस की मौजूदगी के बाद भी ट्रेलर चालक को न पकड़े जाने पर रोष जताया है।
लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम इंगुर्री के रहने वाले 40 वर्षीय पूरन सिंह राजावत पुत्र सरनाम सिंह राजावत खेती करते हैं। शनिवार की दोपहर वह बाइक से धान की फसल के लिए कुछ कीटनाशक लेने बकेवर गए थे और करीब डेढ़ बजे वापस घर जा रहे थे। बकेवर थाना क्षेत्र के तहत ग्राम बिजौली के ओवरब्रिज के निकट पीछे बकेवर से इटावा की ओर जा रहे ट्रेलर ट्रक ने पूरन सिंह की बाइक में टक्कर मार दी।
इस टक्कर से पूरन सिंह उछल कर सड़क पर जा गिरे और ट्रेलर रौंदता हुआ चला गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस जगह एक्सीडेंट हुआ वहां बकेवर थाना की हाइवे मोबाइल गाड़ी खड़ी थी। ट्रेलर की टक्कर लगने के बाद बाइक थाना की गाड़ी से जा टकराई। इसमें मौजूद पुलिस कर्मियों ने कुचले युवक को उठाकर सड़क के किनारे रखा और जिला अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
उन्होंने इकदिल थाना पुलिस को वायरलेस से एक्सीडेंट कर भाग रहे टेलर और उसको पकडने की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद होने के बाद भी एक्सीडेंट करने वाला ट्रेलर भाग निकला। मौके पर पहुंची थाना पुलिस से ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों ने खरीखोटी भी सुनाई। मौके पर पहुंचे एसएसआई सुरेशचंद्र ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत किया। मृतक किसान के दो पुत्र हैं, एक 14 साल का व दूसरा 10 साल का।