फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The tractor overturned after the collision

टक्कर के बाद पलटे ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत

Fri, 26 Jun 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
The tractor overturned after the collision
वैदपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार अपरांह्न डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर चालक मौके पर मौत हो गई
विज्ञापन

जबकि सैफई क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर बुधवार की रात घायल हुए बाइक सवार युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों शवों के पोस्टमार्टम कराए हैं।
सैफई थाना क्षेत्र के नगला गड़रिया गांव निवासी भूरे सिंह (35) पुत्र शारदा प्रसाद गुरुवार शाम करीब 4 बजे ट्रैक्टर लेकर इटावा आ रहा था।
ट्रैक्टर पर दो अन्य लोग भी बैठे थे। वैदपुरा क्षेत्र के छिमारा नहर पुल के पास अचानक डीसीएम ने ओवरटेक किया।
चालक ट्रैक्टर पर संतुलन नहीं रख पाया और वह पलट गया। भूरे सिंह की ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से मौके पर मौत हो गई। साथ में बैठे दो अन्य लोग बाल बाल बचे। उन्हें मामूली चोट आई।
विज्ञापन

वैदपुरा थानाध्यक्ष सतीश यादव ने ट्रैक्टर हटवाया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके अलावा प्रतापगढ़ जिले के शांगीपुर थाना क्षेत्र के चौधरी का पुरवा निवासी घायल विक्रम सिंह (32) सैफई पीजीआई में इलाज के दौरान गुरुवार रात मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह अपने प्रतापगढ़ जिले के ही ओढ़ीपुर गांव निवासी साथी सुरेश विश्वकर्मा के साथ बुधवार रात को बाइक से प्रतापगढ़ से आगरा जा रहा था। सैफई थाना क्षेत्र के तहत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टिमरुआ गांव के पास रात करीब 11 बजे उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी।

दोनों घायल हो गए थे। सैफई थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव यादव ने दोनों को एंबुलेंस से सैफई पहुंचाया था। जहां विक्रम ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ और परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि विक्रम और सुरेश आगरा में नौकरी करते थे। आगरा जाने के लिए ही घर से निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed