{"_id":"56f81b864f1c1b0933f151f0","slug":"the-three-countries-will-be-deputed-in-saifai-agronomist","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफई में जुटेंगे तीन देशों के कृषि वैज्ञानिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफई में जुटेंगे तीन देशों के कृषि वैज्ञानिक
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
सैफई महोत्सव पंडाल में बागवानी से संबंधित सजा स्टाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई (इटावा)। दो दिवसीय कृषि एवं बागवानी प्रदर्शनी का उद्घाटन सोमवार को सैफई में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। इसमें भारत, फ्रांस और जर्मनी के 40 कृषि वैज्ञानिक जुटेंगे। कृषि वैज्ञानिक आधुनिक तकनीक से कृषि और बागवानी के बारे में जानकारी देंगे।
चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज नई दिल्ली के निदेशक नवीन सेठ ने बताया कि सैफई महोत्सव पंडाल के ग्राउंड में प्रदेश तथा अन्य प्रदेशों के 100 से ज्यादा स्टाल लग चुके हैं। इन स्टालों पर किसानों को कृषि यंत्रों, बागवानी, कृषि से जुड़ी तमाम जानकारी दी जाएगी।
इस प्रदर्शनी में भारत के अलावा फ्रांस जर्मनी के लगभग 40 वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले दिन गोष्ठी होगी। उसके बाद प्रदर्शनी के जरिए किसान नई तकनीकों से रू-ब-रू हो सकेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दोपहर 12:30 बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। उधर, रविवार शाम तक दो दिवसीय प्रदर्शनी की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। अपर जिलाधिकारी ईश्वरचंद्र , उप जिलाधिकारी सैफई सियाराम मौर्य, रवींद्र श्रीवास्तव गुड्डू, पुलिस उपाधीक्षक सैफई अरुण दीक्षित सहित तमाम अधिकारी सैफई में डेरा डाले हुए हैं।