{"_id":"61d9d4d8f28b2354295feda1","slug":"the-third-eye-will-see-the-cleanliness-of-the-junction-etawah-news-knp6743053139","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन की सफाई देखेगी तीसरी आंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंक्शन की सफाई देखेगी तीसरी आंख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जंक्शन स्टेशन की प्लेटफार्म, बाहरी परिसर, फुट ओवरब्रिज के अलावा सफाई व्यवस्था की मॉनीटरिंग अब सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जाएगी। इसके लिए स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में एलसीडी लगाई गई है, जिसे जंक्शन स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों से कनेक्ट किया गया है।
अब स्टेशन अधीक्षक अपने कार्यालय में बैठ्रे-बैठे सफाई व्यवस्था की मॉनीटरिंग के साथ स्टेशन पर होने वाली हर गतिविधियों सीधे तौर पर नजर रख सकेंगे। शनिवार से एलसीडी ने काम करना शुरू कर दिया है।
रेलवे सुरक्षा बल ने इटावा जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 47 छोटे व बड़े सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। इन कैमरों के जरिए सर्कुलेटिंग एरिया, बुकिंग हॉल, वेटिंग हॉल, सभी प्लेटफार्म, वेटिंग रूम, एफओबी व अन्य स्थानों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
आरपीएफ पोस्ट पर कंट्रोल रूम स्थापित है। स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना का कहना है कि स्टेशन परिसर में 47 कैमरे लगाए गए हैं। इनमें से 43 कैमरे संचालित हो रहे हैं।
बताया कि चार कैमरे निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज पर लगाए जाएंगे। यह सभी कैमरे उनके कार्यालय की एलसीडी से कनेक्ट हैं, पर कंट्रोल रूम आरपीएफ पोस्ट पर है।
इसके जरिए अन्य गतिविधियों की अपेक्षा स्टेशन की सफाई व्यवस्था की मॉनीटरिंग आसानी से हो सकेगी। स्टेशन की सफाई व्यवस्था काफी चौकस है। सफाई के मामले में मंडल स्तर पर जंक्शन स्टेशन को पुरस्कार भी मिल चुका है।