फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The Taekwondo team won 10 medals, including three gold.

Etawah News: ताइक्वांडो टीम ने तीन स्वर्ण सहित 10 पदक जीते

Wed, 06 May 2026 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
The Taekwondo team won 10 medals, including three gold.
इटावा। कानपुर के आर्य नगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में एक मई से तीन मई तक 5वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में इटावा ताइक्वांडो एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने कुल 10 पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया जिसमें तीन स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं।
विज्ञापन




एसोसिएशन के सचिव हिमांशु यादव ने खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत को इस सफलता का श्रेय दिया। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शन खिलाड़ियों की लगन का ही नतीजा है। कोषाध्यक्ष नबिला, संयुक्त सचिव गोविंद और श्याम ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी तरुण गुप्ता ने बताया कि एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में खिलाड़ी लगातार बेहतर कर रहे हैं। कोचों के अथक प्रयासों से भी खिलाड़ियों को काफी मदद मिली है। इस शानदार प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन हुआ है। एसोसिएशन को भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी ऐसे ही बेहतरीन परिणामों की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन





सब जूनियर वर्ग में बालिका नीलम ने अंडर-29 किग्रा में स्वर्ण पदक हासिल किया। बालक वर्ग में श्रेयश ने अंडर-23 किग्रा और आयुष ने अंडर-27 किग्रा में कांस्य पदक जीते। सीनियर वर्ग की बालिका दीक्षा यादव ने अंडर-46 किग्रा में कांस्य पदक अपने नाम किया।








कैडेट वर्ग में बालिका सिद्धि त्रिपाठी ने अंडर-29 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता। वैष्णवी यादव ने अंडर-41 किग्रा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। नंदिका नेहल ने इंडिविजुअल पूमसे में रजत पदक हासिल किया। बालक प्रियदर्शन शाक्य ने अंडर-33 किग्रा में रजत और सत्यम यादव ने 65 किग्रा से अधिक वर्ग में कांस्य पदक जीता। अविघ्न ने इंडिविजुअल पूमसे में रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed