फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The student ate poison after the paper was spoiled

पेपर खराब होने पर छात्रा ने खाया जहर

Thu, 07 Jul 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The student ate poison after the paper was spoiled
बकेवर (इटावा)। पेपर खराब होने पर बीएससी कृषि प्रथम वर्ष की छात्रा जहर खा लिया। परिजनों ने सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मानपुर गांव के रामकिशन की बेटी सृष्टि उर्फ रिंकी (19) बीएससी कृषि प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पिता ने बताया कि सोमवार को चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हैवरा में उसका पेपर था। पेपर देकर घर लौटी और रोने लगी। पूछने पर बताया कि पेपर खराब हो गया है। उसे समझाकर शांत करा दिया गया था।

मंगलवार को उसने अपने कमरे में जहर खा लिया। उल्टी होने पर जानकारी हुई। सुबह करीब साढ़े 11 बजे जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टर साढ़े तीन बजे सैफई रेफर कर दिया। सैफई में रात में उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

आठ जुलाई को है दादा की तेरहवीं
सृष्टी के दादा लाखन सिंह की एक सप्ताह पहले मौत हो गई थी। आठ जुलाई को उनकी तेरहवीं होनी है। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed