फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The strike affects four million businesses

हड़ताल से चार करोड़ का कारोबार प्रभावित

Wed, 14 Oct 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 14 Oct 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
The strike affects four million businesses

दवाइयों के खुदरा व्यापार में फार्मासिस्ट की

विज्ञापन
अनिवार्यता का नियम वापस लेने की मांग को लेकर बुधवार को जिलेभर के दवा कारोबारी हड़ताल पर रहे। जनपद में दवा की थोक और फुटकर की करीब 500 दुकानों पर ताले लटके रहे। इटावा ड्रग एंड केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष उमाकांत जैन ने बताया की हड़ताल से जिले में करीब चार करोड़ रुपये का दवा कारोबार प्रभावित हुआ है।


हड़ताल के कारण मरीज और तीमारदार दिनभर दवाई के लिए इधर-उधर भटकते रहे। इटावा ड्रग एंड केमिस्ट एसोसिएशन व केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन के बैनर तले बुधवार को दवा विक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद रखी।

एसोसिएशन के पदाधिकारी व दवा विक्रेता जवाहर मार्केट में एकत्र हुए और यहां से वाहन जुलूस निकाला। वाहन जुलूस स्टेशन रोड़ से शुरू होकर नौरंगाबाद चौराहा, तिकोनिया, नगरपालिका चौराहा, तहसील चौराहा, साबितगंज, बस स्टैंड, शास्त्री चौराहा होते हुए कचहरी पहुंचे और जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष उमाकांत जैन ने कहा कि केंद्र सरकार ने नया नियम लागू कर खुदरा व्यापार को बड़ा झटका दिया है। छोटे व्यापारी की दुकान पर फार्मासिस्ट को रखा जाना संभव नहीं क्योंकि पहले से ही फार्मासिस्ट की भारी कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में ड्रग लाइसेंसों का नवीनीकरण न किए जाने से दवा व्यापारियों की दुकानें बंद होने की कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि  फार्मेसी को भी समाप्त किया जाए। जिससे दवाओं को आनलाइन बेचने के इस नियम का खामियाजा दुकानदारों व जनता को न भुगतना पड़े।


विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से ड्रग एण्ड केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव मनु गुप्ता आदि शामिल रहे। हालांकि जिला अस्पताल एवं अन्य प्राथमिक सेवाओं पर हड़ताल का ज्यादा असर नहीं पड़ा।गांव से आए मरीजों और उनके तीमारदारों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed