फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The street closed due to water logging, people are worried

जलभराव से बंद हुई गली, रास्ते को परेशान हैं लोग

Wed, 24 Jun 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
The street closed due to water logging, people are worried
फोटो संख्या 19 गंदे पानी से गुजरने को मजबूर है टडबा काछियान गाँव के बाशिंदे - फोटो : ETAWHA
उरैंग ग्राम पंचायत के टडबा कछियाना में जाने वाले मुख्य मार्ग की गली जलभराव की वजह से बंद है, लेकिन एक मात्र रास्ता होने की वजह से लोग गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कुछ समय पहले तक यह हॉटस्पॉट क्षेत्र था। हर रोज अफसरों की आवाजाही के बीच किसी ने भी इस समस्या पर नजर नहीं डाला।
टडबा काछियान की इस गली के निर्माण के समय नाली नहीं बनी। मोहल्ले के लोगों ने कई बार इसके लिए ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक के अधिकारियों को भी अवगत कराया।
विज्ञापन

आश्वासन के सिवा कुछ हासिल नहीं हुआ। इस गांव के बच्चे भी जलभराव से होकर विद्यालय जाते है। इससे बच्चों को बीमारी का खतरा बना रहता है।
16 नवंबर 2019 को एडीओ पंचायत श्यामबरन ने निरीक्षण करके 400 मीटर नाली बनवाए जाने की संस्तुति की थी। तीन महीना बीत जाने के बाद भी नाली का निर्माण नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि सुधीर कुमार ने बताया कि कई बार इस समस्या का समाधान कराने की कोशिश की गई, लेकिन वहां ग्रामीणों का आपसी विवाद है लोग नाली के लिए रास्ता ही नहीं देना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed