{"_id":"69f8e422833d1bf05b0cc892","slug":"the-storm-disrupted-power-supply-in-rural-areas-for-eight-hours-etawah-news-c-216-1-etw1012-142210-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: आंधी से आठ घंटे बाधित रही ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: आंधी से आठ घंटे बाधित रही ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
बकेवर। आंधी के कारण बकेवर बिजली उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति ठप रहने से सौ से अधिक गांवों के लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से लगातार आठ घंटे बिजली न आने से लोगों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा। इस बीच कई बार बिजली आपूर्ति शुरू की गई लेकिन तेज हवा के चलते आपूर्ति चालू नहीं हो सकी।
सोमवार को सुबह लगभग पांच बजे एक बार फिर से मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी तो कुछ देर बाद थम गई लेकिन तेज हवा दोपहर तक चलती रही। इसके कारण बकेवर सब स्टेशन के पांचों देहात फीडर के एक सौ गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह पांच बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक इन गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही।
बिजली न आने से जहां पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो सकी तो वहीं लोगों के घरों में लगे सबमर्सिबल पंप भी नहीं चल सके। तेज हवा के चलते झूलते तार के टकराने से फाल्ट होने से आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बकेवर सब स्टेशन के जेई आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तेज हवा के कारण आपूर्ति शुरू नहीं आ पा रही थी। दोपहर बाद बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
ताखा। क्षेत्र में सोमवार सुबह आई तेज आंधी ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया। आंधी के चलते करीब कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कस्बा ऊसराहार सहित आसपास के गांवों में सुबह से ही लोग मोबाइल फ़ोन चार्ज करने व पेयजल के लिए परेशान होते नजर आए।
बिजली न होने से पानी की आपूर्ति भी बाधित रही जिससे ग्रामीणों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। दिनभर लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे, वहीं दुकानदारों और छोटे व्यापारियों का कामकाज भी प्रभावित रहा। दोपहर करीब तीन बजे बिजली निगम की टीम ने मरम्मत कार्य के बाद कुछ फीडरों की आपूर्ति बहाल कर दी लेकिन कई गांवों में शाम तक बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। जेई सतेंद्र कुमार ने बताया कि तेज हवा और आंधी के कारण कई स्थानों पर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी जिससे आपूर्ति बहाल करने में दिक्कत आई।