फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The stone reached Kedareshwar temple, kept in the sanctum sanctorum

Etawah News: केदारेश्वर मंदिर पहुंची शिला, गर्भ गृह में रखवाया

Thu, 15 Feb 2024 02:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 15 Feb 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
The stone reached Kedareshwar temple, kept in the sanctum sanctorum
फोटो 17:::::केदारेश्वर मंदिर पर उतरवाई जा रही शिला। संवाद
विज्ञापन

- नेपाल के पोखरा से लाई गई शिला का लखनऊ में अखिलेश यादव ने किया पूजन
- 85 फीसदी मंदिर का काम पूरा, जल्द उसकी प्राण प्रतिष्ठा होने की उम्मीद

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। ग्वालियर बाईपास पर शीतलपुर गांव के पास केदारेश्वर मंदिर का निर्माण सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से कराया जा रहा है। इसके लिए बुधवार दोपहर नेपाल के पोखरा से लाई गई शिला को गर्भ गृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है। माना जा रहा है कि अब जल्द ही मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो जाएगी।

लगभग 10 बीघा में मंदिर का निर्माण कन्याकुमारी के शिल्पकारों की टीम कर रही है। 2020 से लगी टीम में 50 शिल्पकार हैं। शिल्पकारों का नेतृत्व कर रहे उमाशंकर ने बताया कि मंदिर का निर्माण लगभग 85 फीसदी पूरा हो चुका है। एक माह में मंदिर मूर्त रूप में नजर आएगा। हालांकि अभी पूरे मंदिर का काम पूरा होने में एक साल लगेगा।
विज्ञापन

बताया कि मंदिर निर्माण के लिए 75 हजार टन पत्थर कन्याकुमारी से लाया गया। निर्माण को लेकर दो यूनिट कन्याकुमारी में भी काम कर रही हैं। वह पत्थरों को तैयार कर रही हैं। इन यूनिटों में लगभग 300 लोग लगे हुए हैं। उधर, नेपाल से लाई गई शिला के स्वागत के लिए सपा नेता उदयभान सिंह और जिला उपाध्यक्ष आलोक दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन नंदी की प्रतिमाएं बनेंगी::::
मंदिर की ऊंचाई लगभग 72 फीट होगी। मंदिर में तीन नंदी स्थापित किए जाएंगे। इनकी ऊंचाई लगभग 13-13 फीट होगी। वहीं मंदिर में चार मुख्य द्वार बनाए जाएंगे। इनकी ऊंचाई लगभग 25 फीट होगी। मंदिर का नजारा आंध्र प्रदेश के शिवालयों की तरह भव्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed