फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The SP leader was murdered in the envy of the land

जमीन की रंजिश में सपा नेता की हुई थी हत्या

Sat, 06 Mar 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
The SP leader was murdered in the envy of the land
प्रापर्टी डीलर सरतार की हत्या में पकड़े गए आरोपी - फोटो : ETAWHA
भरथना। कोतवाली क्षेत्र के बृजराज नगर में सपा नेता सरतार सिंह की गोली मारकर हत्या जमीन की रंजिश में की गई थी। पुलिस ने शुक्रवार देर रात चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस टीम को एक राइफल, तमंचा, कारतूस व खोखे बरामद हुए है।
विज्ञापन

भरथना कोतवाल नगेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि बालूगंज निवासी सपा नेता सरतार की हत्या करने वाले चार आरोपियों को पुलिस टीम ने शुक्रवार देर रात अलग-अलग जगहों को गिरफ्तार किया है। आरोपी विपिन कुमार निवासी नगला दुली ऊसराहार को बहारपुरा गांव के पास से आलाकत्ल एक तमंचा समेत खोखा व 32 बोर के जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कल्लू उर्फ सुनील कुमार को 312 बोर की रायफल, दो कारतूस, पस्सा उर्फ सुशील व भरथना कस्बा के मोहल्ला आजाद रोड निवासी नवीन जैन उर्फ बिल्लू को क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने चोरों आरोपियों ने पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों ने सपा नेता की हत्या जमीन के विवाद में करने व उसे रास्ते से हटाने की बात कबूल की है। पुलिस टीम ने हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed