{"_id":"5ef38e678ebc3e433f0b4521","slug":"the-soldier-in-front-of-the-police-etawha-news-knp5673949164","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के सामने दिनदहाड़े सिपाही ने ताऊ को पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के सामने दिनदहाड़े सिपाही ने ताऊ को पीटकर मार डाला
विज्ञापन
बसरेहर थाने के दरोगा और सिपाही के सामने रजपुरा गांव में बुधवार दिनदहाडे़ अवैध निर्माण का विरोध कर रहे ताऊ को एटा जिले में तैनात उसके सिपाही भतीजे ने पीट-पीटकर मार डाला।
लापरवाही और आरोपी को भागने के आरोप में एसएसपी ने दरोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया है। ग्रामीणों को आक्रोश के चलते गांव में पुलिस तैनात है।
बसरेहर थाना क्षेत्र के रजपुरा गांव में रामबरन सिंह यादव (55) पुत्र श्याम सिंह यादव के घर के सामने गली में उनके चचेरे भाई राधेश्याम के लड़के सुभाष और प्रभास दीवार खड़ी कर रहे थे।
गली का रास्ता बंद होने की बात कह रामबरन इस अवैध निर्माण का विरोध कर रहा था। मामला बढ़ने पर रामबरन ने पुलिस को सूचना दी। बसरेहर थाने से दरोगा हरिशंकर और सिपाही शक्ति सचान मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्हें देखते ही प्रभास ने अपना परिचय एटा में तैनात सिपाही के रूप में दिया। इसके बाद प्रभास रामबरन पर टूट पड़ा।
डंडे और लात घूसों से रामबरन की पिटाई करने लगा, जबकि दरोगा व सिपाही दूर खड़े तमाशा देखते रहे। बेरहमी से हुई पिटाई में रामबरन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
रामबरन के भाई विनोद और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों ने अनुसार पड़ोसी और परिजन दरोगा और सिपाही से मदद की गुहार लगा रहे थे। पुलिस वाले मुंह फेरकर दूर खड़े थे और उल्टा परिजनों को धमका रहे थे।
रामबरन की सांसें उखड़ने पर दोनों पास आए और प्रभास को भागने का इशारा किया। इस पर प्रभास और उसका भाई भाग निकले। पुलिस के सामने हत्या की खबर फैलते ही गांव वाले आक्रोशित होकर लाठी-डंडे लेकर बाहर निकल पड़े।
मामला बढ़ता देख दरोगा ने अफसरों को सूचना दी। इस पर एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह और सीओ जसवंजनगर उत्तम सिंह मौके पर पहुंचे। अफसरों ने गांव वालों को समझाकर दरोगा और सिपाही को किसी तरह गाड़ी में बैठाया।
बवाल को देखते हुए अफसरों ने चौबिया, बसरेहर, वैदपुरा, सहसों और सैफई सहित आसपास के कई थानों की फोर्स को वहां तैनात कर दिया है।
देर शाम एसएसपी आकाश तोमर ने बसरेहर थाने के दरोगा हरिशंकर और सिपाही शक्ति सचान को निलंबित कर दिया है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि रामबरन की मौत हृदय घात से हुई है। हालांकि पूरे मामले की जांच की जा रही है।