फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The road built at a cost of seven lakhs started crumbling within ten days

Etawah News: दस दिन में ही उखड़ने लगी सात लाख की लागत से बनी सड़क

Fri, 08 Dec 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 08 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
The road built at a cost of seven lakhs started crumbling within ten days
जसवंतनगर। कस्बे के मुख्य मार्ग पर डामरीकरण का कार्य का खत्म हुए अभी दस दिन भी नहीं बीते थे कि सड़क उखड़ना शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क के निर्माण में मानक की अनदेखी की गई है। इससे सड़क महीने भर भी नहीं चल सकी और उखड़ने लगी।
विज्ञापन

ग्राम कैस्त तिराहे से बड़े चौराहा तक लगभग दो किमी बनी सड़क पर सात लाख रुपये लगाकर डामरीकरण का कार्य करवाया गया था। काम को खत्म हुए अभी दस दिन ही बीता है और उखड़ना भी शुरू हो गई। इस मार्ग से मौरंग व गिट्टी से भरे ट्रकों का आवागमन होता रहता है। सड़क की गिट्टी उखड़ने से साइकिल और बाइक सवार अक्सर गिरकर चुटहिल हो जाते है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय नागरिक लक्ष्मीकांत चौरसिया, बजरंगी, धर्मेश, गोपाल, कपिल, अवनीत, रवि, नेत्रपाल सिंह, शिवम गुप्ता, निजाम व कल्लू का कहना है कि जब सड़क बनाई जा रही थी तभी पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अवगत कराया गया था कि गुणवत्ता सही करके ही कार्य करें, क्योंकि इस मार्ग से बड़े वाहनों का आवागमन रहता है। लोगों का आरोप है कि सड़क बनने के तीसरे दिन से ही उखड़ना शुरू हो गई थी लेकिन कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की एक न सुनी। धीरे-धीरे कई जगह सड़क उखड़ कर गिट्टियां ऊपर आ गई हैं। लोगों ने कहा कि इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की बात
अवनीत गुप्ता का कहना है कि जो सड़क बनाई गई है उसकी गिट्टी उखड़ गई है। आवागमन के समय गिट्टी उखड़कर आंख में लग जाती है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। स्कूली बच्चों की साइकिल फिसल जाती है और वह गिरकर चुटहिल हो जाते हैं। गोपाल जी का कहना है कि सड़क के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया । नतीजतन सड़क उखड़ने लगी। सड़क के निर्माण में जमकर धांधली हुई है। इसकी जांच होनी चाहिए।

वर्जन
मामला संज्ञान में है। खराब मौसम के कारण काम नहीं हो पाया है। जल्द ही सड़क पर सील कोट कराया जाएगा। -अभिषेक कुमार, अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed