{"_id":"57167bc74f1c1b7d7b8b4ad4","slug":"the-procession-arrived-at-lord-mahavir-jayanti","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान महावीर की जयंती पर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान महावीर की जयंती पर निकाली शोभायात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
महावीर जयंती पर निकली शोभायात्रा में शामिल झांकियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जीवों को अहिंसा, स्याद्वाद और अपरिग्रह का संदेश देने वाले जैन धर्म के 24वें तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती धूमधाम से आचार्य श्री 108 सौभाग्य सागर जी महाराज के सानिध्य में मनाई गई। शोभायात्रा में शामिल भगवान के जन्म, तप एवं मोझ कल्याणयक की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन
महावीर जयंती शोभायात्रा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर लालपुरा से आचार्य श्री 108 सौभाग्य सागर जी महाराज के नेतृत्व में शुरू हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे युवा जैन धर्म का संदेश दे रहे थे। जैन भजनों से सराबोर डीसीएम गाड़ी एवं बैंड जैन भजनों से शहर को गुंजायमान कर रहे थे। प्राचीन रथ पर सौधर्म इंद्र के रूप में महेश चंद्र जैन रपरिया, सारथी चक्रेश जैन एवं नवीन रथ पर अशोक कुमार जैन, राकेश जैन ने श्रीजी को लेकर नगर भ्रमण कर रहे थे। दोनों ही रथों की जगह जगह आरती उतारी गई।
विज्ञापन
मां पद्मावती का भव्य श्रृंगार के साथ भगवान महावीर स्वामी की माता त्रिशला का सोलह स्वप्न, सौधर्म इंद्र बालक पांडुक शिला पर जाते हुए एवं इंद्र देवता क्षीर सागर से जल लाकर पांडुक शिला पर सौधर्म इंद्र देवताओं के साथ जलाभिषेक करने की झांकियां सभी को आध्यात्मिकता का संदेश दे रही थी। बालक महावीर का पालना, अंजन चोर, शाकाहार और मांसाहार, बेटी बचाव, पांच पाप, लालपुरा मंदिर जी की झांकी सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं। सती चंदन वाला व जंगल पर महावीर स्वामी का तप कुछ अलग ही संदेश दे रहा था। बैंड की जैन ध्वनियों के साथ पीले वस्त्र पहनकर चल रही महिलाएं जियो और जीने दो का संदेश दे रही थीं। जुलूस के मध्य सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य ने आचार्य श्री आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
शोभायात्रा महावीर मार्ग, बल्देव चौराहा, राजागंज चौराहा, नगर पालिका चौराहा, पक्की सराय, तिकोनियां, नौरंगाबाद, साबितगंज चौराहा, गल्ला मंडी मार्ग होते हुए लालपुरा जैन धर्मशाला पर समाप्त हुई। शोभायात्रा की कमान महोत्सव समिति के अध्यक्ष संजू जैन, देवकुमार जैन, आनन्द जैन बाबा, राजीव जैन, रिंकू जैन, आकाशदीप जैन, दीपे जैन, नितिन जैन, विकास जैन, वैभव जैन, राकेश कुमार जैन, अभय कुमार जैन, गुड्डू जैन, अनिल जैन, महावीर प्रसाद जैन, चक्त्रस्ेश जैन, अशोक कुमार जैन, शैलेश जैन, निर्मल चन्द्र जैन, कल्लू जैन, महेश जैन, बंटी बनारस, अर्पित जैन, आदित्य जैन, सचिन जैन, चिन्टू जैन, रोहित जैन, सौरभ जैन, आशु जैन, मनोज जैन, विकास जैन, प्रतीक जैन, नानू जैन, अंकित जैन, शुभम जैन सहित महिला मंडल की शोभा जैन, संगीता जैन, पूजा जैन, रश्मिी जैन सहित महावीर जयंती महोत्सव समिति, सची महिला मंडल, साधू सेवा समिति, सम्यक चेतना मंच, सुंदर सागर शामिल थे। लोगों का अशोक कुमार जैन ने एसडी इंटर कालेज में भोज कराया।