{"_id":"658730dcc45eea59320bef96","slug":"the-prisoner-who-went-to-lock-the-jail-garden-absconded-five-prisoner-guards-suspended-etawha-news-c-216-1-etw1001-6926-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: जेल की बगिया में ताला डालने गया बंदी फरार, पांच बंदी रक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: जेल की बगिया में ताला डालने गया बंदी फरार, पांच बंदी रक्षक निलंबित
Sun, 24 Dec 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
इटावा। जिला कारागार में बंदी रक्षकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बगिया में काम करने के बाद बंदी रक्षक ने एक बंदी को ही ताला डालने के चाबियां सौंपी दीं। मौका देखकर बंदी चाबी लेकर जेल से फरार हो गया। जेल के बाहर बंदी की प्रेमिका और उसके अन्य साथियों के सहयोग से आरोपी भागने में सफल रहा। कई घंटे बाद प्रशासन को सूचना दी गई। एसएसपी ने जांच-पड़ताल कर रिपोर्ट केंद्रीय कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक को सौंप दी। वरिष्ठ अधीक्षक ने पांच बंदी रक्षकों को निलंबित कर दिया।
औरैया जिले के बिधूना थाना क्षेत्र के जरियापुर गांव निवासी अजय कुमार को एक लड़की को अगवा करने के मामले में औरैया पुलिस ने 27 अक्तूबर-2023 को गिरफ्तार कर जिला कारागार भेजा था। शनिवार को बंदी अजय को जेल की बगिया में अन्य बंदियों के साथ काम के लिए ले जाया गया।
बताते हैं कि एक बंदी रक्षक ने शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे अजय को ही बगिया में ताला डालने के लिए चाबी दे दी थी। रोजाना की तरह बंदियों की गिनती के समय अजय नहीं मिला। काफी देर तक उसका पता न चलने पर जिला प्रशासन को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जेल में सभी बंदी रक्षकों से पूछताछ की। इसमें बंदी रक्षकों की लापरवाही सामने आई। इस दौरान पता चला कि दो-तीन दिन से एक महिला बंदी अजय से मिलने आ रही थी। महिला उसकी प्रेमिका बताई जा रही है।
एसएसपी की रिपोर्ट पर फतेहगढ़ केंद्रीय कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडे ने बंदी रक्षक श्रीकांत अवस्थी, सचिन कुमार, संजू यादव, चिन्मय काका और केशव कुमार निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि जांच में बंदी रक्षकों की लापरवाही सामने आई है। आरोपी की तलाश के लिए चार टीमें लगाई गई है।
चाबियों के बारे में नहीं दे सका कोई जानकारी
एसएसपी संजय कुमार वर्मा की पूछताछ में बंदी रक्षकों ने बताया कि बगिया के दरवाजे में अंदर और बाहर दोनों तरफ से एक-एक ताला लगता है, लेकिन चाबियों के बारे में कोई सही जवाब नहीं दे सका।