{"_id":"7834c654a119f6320f15d1bf7b67041e","slug":"the-pretext-of-marrying-the-girl-raped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sat, 24 Oct 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रेंडस कालोनी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए पर रहने वाले एक युवक ने मोहल्ले की ही एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। बाद में शादी की बात कहने पर युवक ने इंकार कर दिया। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
शहर के एक मोहल्ले में एक युवती अपने मां बाप के साथ रहती है। उसके ही पड़ोस में एक युवक किराए पर रहता है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा। युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब युवती ने उससे शादी करने को कहा तो वह अपने वादे से मुकर गया।
युवती ने यह बात अपनी मां को बताई। मां ने जब युवक व उसके परिजनों से बात की तो आरोप है कि युवक के परिजनों ने उनको जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित युवती की मां ने फ्रेंड्स कालोनी थाने में प्रार्थनापत्र दिया। प्रार्थनापत्र के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म तथा उसके अन्य आठ परिजनों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया है।