फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The police officer drove the victim woman away from the police station

पीड़ित महिला को थाने से दरोगा ने भगाया

Sun, 16 Jan 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The police officer drove the victim woman away from the police station
बकेवर। बीते दिनों बकेवर थाना क्षेत्र के लखना चौकी अंतर्गत ग्राम करौंधी में एक दलित महिला के साथ गांव के दबंगों ने मारपीट कर उसके घर की दीवार गिरा दी।
विज्ञापन

पीड़ित महिला जब मदद के लिए पुलिस के पास पहुंची तो लखना चौकी के दरोगा ने महिला को भगा दिया। पीड़ित की गुहार जब कही नहीं सुनी गई तो उसने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन उस पर भी कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है।
विज्ञापन

पीड़ित मिथिलेश कुमारी ने बताया कि वह ग्राम सुजावलपुर पोस्ट उत्तरीपुरा कानपुर नगर की रहने वाली है। अपने पिता जसवंत सिंह की मौत के बाद वह ग्राम करौधी मायके में रहने लगी, जहां उसकी एक बड़ी बहन भी रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि दबंगों ने जमीन पर कब्जा करने के लिए उनकी बहन की हत्या भी कर चुके हैं और अब दबंग मेरे साथ मारपीट कर मुुझे भगाना चाहते हैं, जिससे उसकी संपत्ति पर पूरा कब्जा कर लिया जाए।
महिला ने बताया कि 12 जनवरी को वह लखना बाजार में थी, तभी दबंगों ने मकान की दीवार गिरा दी। आरोप लगाया कि इसके बाद जब घर पहुंची और विरोध किया तो मारपीट करते हुए दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद महिला ने कस्बा चौकी आकर पुलिस को अपनी पीड़ा बताई, तो आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने उसको डांट फटकार कर भगा दिया। जिससे वह थाने के बार-बार चक्कर लगा रही है।

रविवार को महिला ने भरथना क्षेत्राधिकारी कार्यालय में पांच नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ राम सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल कानूनी कार्रवाई करने के आदेश थाना पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed