फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The pit-free campaign did not reach the villages

गांवों तक नहीं पहुंचा गड्ढा मुक्त अभियान

Mon, 27 Dec 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The pit-free campaign did not reach the villages
निवाड़ीकला। प्रदेश सरकार ने 15 सितंबर से पांच दिसंबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का आदेश दिया था। यह आदेश शहरों और नगरों की सड़कों तक सीमित होकर रह गया। गांवों की सड़कें इस अभियान की राह ही ताकती रह गई हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक महेवा क्षेत्र की कई सड़कें ऐसी हैं, जिनमें गड्ढे ही गड्ढे हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। हालांकि, पीडब्ल्यूडी जिले में 80 प्रतिशत सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा कर रहा, जबकि हकीकत इससे परे है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की कई सड़कें आज भी इस अभियान की बाट जोह रही है। अब राहगीरों को वर्ष भर गड्ढों से भरे मार्गों से गुजरना पड़ेगा। निवाड़ीकला-लुधियानी मार्ग से खितौरा गांव को जाने वाला मार्ग जर्जर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने से हादसे भी होते रहते हैं। इस मार्ग पर नगला सिंह, जय गुरुदेव आश्रम पड़ता है, जहां पर कई जनपदों के लोग आते हैं। नगला सिंह के अनुज यादव कहते हैं कि सड़क को खराब हुए महीनों हो गए हैं।
बनाने की बात दूर, मरम्मत तक नहीं कराई गई है। उधर, पेवली मार्ग भी काफी जर्जर हालत में है। इस मार्ग पर गड्ढ़ों के साथ ही गिट्टी भी उखड़ गई, जिससे दो पहिया वाहन सवार अक्सर चुटहिल होते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग निवाड़ीकला से नगला गुलाब, पेवली, नगला पलटू सहित दर्जनों गांवों को जोड़ता है और प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना-जाना रहता है।

रमेश बाबू ने बताया कि सड़क की गिट्टी उखड़ने से साइकिल का बैलेंस बिगड़ जाता है। वहीं, महेवा अछल्दा मार्ग पर स्थित मुकटपुर और बस्ती महेवा में भी मुख्य सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढ़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed