फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The New Delhi-Kanpur Central Express will not run for five days starting tomorrow.

Etawah News: कल से पांच दिन नहीं चलेगी नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस

Thu, 27 Aug 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
The New Delhi-Kanpur Central Express will not run for five days starting tomorrow.
इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने परिचालनिक कारणों से कानपुर-दिल्ली जाने वाली दो जोड़ी ट्रेनों को निरस्त किया है। इसमें नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस कल से पांच दिन निरस्त रहेगी। इन ट्रेनों के निरस्त रहने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। दोनों ट्रेनों का इटावा जंक्शन पर ठहराव होता है।
विज्ञापन

यह जानकारी उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि कानपुर-दिल्ली जाने वाली दो जोड़ी ट्रेनों को परिचालनिक कारणों से निरस्तीकरण करने का निर्णय लिया गया है। इसमें डाउन लाइन में ट्रेन सं 02456 नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस को 28, 29 व 31 अगस्त व दो सितंबर व चार सितंबर को निरस्त किया गया है। इसी तरह अप लाइन पर यह ट्रेन सं 02455 कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली एक्सप्रेस यहीं पांच दिन निरस्त रहेगी। इसके अलावा ट्रेन सं 02458 आनंद विहार टर्मिनल-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 30 अगस्त, एक सितंबर व तीन सितंबर को निरस्त किया गया है। इसी तरह अप लाइन में ट्रेन सं 02457 कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस यहीं तीन दिन निरस्त रहेगी। सीपीआरओ ने बताया कि यात्री इन ट्रेनों के निरस्त के दौरान अन्य दूसरी ट्रेनों में सफर कर सकते हैं। इन तिथियों के बाद इन ट्रेनों को पूर्व की भांति फिर से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed