फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The miscreants used to target the roadside houses

Etawah News: सड़क किनारे के मकानों को निशाना बनाते थे बदमाश

Sat, 23 May 2026 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
The miscreants used to target the roadside houses
बकेवर। पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए दोनों बदमाश हाईवे के किनारे के मकानों को चोरी की वारदात के लिए अपना निशाना बनाते थे। पुलिस को बदमाशों ने बताया कि वह दिन में कस्बा में आकर रेकी कर लेते थे। रात को वारदात को अंजाम देते थे। कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे लैपटॉप या मोबाइल फोन वारदात वाले घर से चुराकर नहीं ले जाते थे।
विज्ञापन

बता दें कि बकेवर थाना पुलिस की शुक्रवार को बिजौली के पास ही दो बाइक सवार चार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई थी। इसमें पुलिस ने दो को पकड़ लिया था जबकि उनके दो साथी भाग निकले थे। पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि गुरुवार की रात में बदमाशों ने बकेवर थाना का बिजौली में हाईवे के किनारे एक मकान में ताला तोड़कर रुपये चोरी किए थे। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि अगर कोई घर बंद मिलता तो पहले उसको ही निशाना बनाते थे। जब पुलिस ने उनसे इस बारे में पूछा तो बोले कि लैपटॉप मोबाइल फोन से पकड़े जाने का अधिक खतरा रहता है। वह सिर्फ जेवर को ही ले जाते थे।
विज्ञापन

बताया कि वह वारदात के लिए घर तय करने के बाद पहले शाम को देसी शराब ठेके पर शराब पीते थे। नशे में होने का बहाना करके वहीं बेसुध सा बैठे रहते थे। रात करीब 11 बजे उसके साथी अलग-अलग जगह से घूमते हुए आकर मिल जाते थे। इसके बाद दिन में की गई रेकी वाली जगह को वारदात को अंजाम देते थे। थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक ने बताया कि पकड़े गए दोनों चोर व उनके भागे हुए साथी बहुत शातिर हैं। उनके भागे हुए साथी बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed