फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The miscreants fired at the police, three arrested

बदमाशों ने कि पुलिस पर फायरिंग तीन गिरफ्तार

Sun, 27 Mar 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The miscreants fired at the police, three arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : ETAWAH
भरथना। थाना पुलिस की टीम पर फायरिंग कर भाग रहे बाइक सवार तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए बदमाशों के पास तमंचे, कारतूस व लूट का मोबाइल और नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

भरथना थाना प्रभारी केएल पटेल ने बताया कि वह टीम के साथ शुक्रवार देर रात बहारपुर नहर पुल से पास गश्त कर रहे थे। उसी दौरान एक बाइक से तीन युवक आते नजर आए। पुलिसकर्मियों युवकों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने जान से मारने की नीयत से पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मियों के पीछा करने पर थोड़ी दूरी पर बदमाशों की बाइक फिसल गई। इससे तीनों को सड़क पर गिर गए और पुलिस कर्मियों ने उन लोगों दबोच लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी के मुताबिक पकड़े गए बदमाश थाना सैफई के कुम्हावर गांव निवासी पंकज कुमार, भरथना के गिहार नगर निवासी दीपू और जिला मैनपुरी के थाना करहल की गिहार कॉलोनी निवासी बुद्घ सिंह के पास तीन तमंचे, चार कारतूस , लूटा गया एक मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर भरथना-साम्हो मार्ग पर नगला मोहन गांव के पास से एक व्यक्ति से पर्स और मोबाइल छीना था। बकौल थाना प्रभारी आरोपियों ने कई और वारदातें कबूली हैं, जिन्हें तस्दीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed