फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The minister in charge visited the lions, you too should do so from today onwards

Etawah News: प्रभारी मंत्री ने किया शेरों का दीदार, आज से आप भी करें

Tue, 31 Oct 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 31 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
The minister in charge visited the lions, you too should do so from today onwards
इटावा। आज से पर्यटकों के लिए सफारी पार्क खोल दी जाएगी। एक दिन पहले सोमवार को मॉकड्रिल के दौरान सफारी पार्क पहुंचे प्रभारी मंत्री ने खुले में घूमते शेरों को देखकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन




लाॅयन सफारी को शुरू करने के लिए पांच हेक्टेयर में बब्बर शेरों को प्रायोगिक तौर दिनांक 24 अक्तूबर 2022 से खोला जा रहा था। अब आज यानी मंगलवार से लाॅयन सफारी पूरी तरह से पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। पर्यटक सफारी क्षेत्र में खुले रूप से बब्बर शेरों को देखकर लुत्फ उठा सकें। सफारी प्रबंधन की ओर से शुरुआत में एक शेर कान्हा और चार शेरनियों रूपा, सोना, नीरजा और गार्गी को सफारी क्षेत्र में खोलने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

शेरों को छोड़ने के लिए सोमवार को मॉकड्रिल कराई जा रही थी। इस दौरान शहर में अभाविप के कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी सफारी पहुंच गए। निदेशक दीक्षा भंडारी के निर्देशन में उन्हें सफारी की व्यवस्थाएं दिखाई गईं। निदेशक दीक्षा भंडारी ने बताया कि शेरों को छोड़े जाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। सोमवार को मॉकड्रिल प्रभारी मंत्री ने भी देखकर तारीफ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed