{"_id":"6591b948be25b78a0b00d1a6","slug":"the-last-day-of-the-year-was-the-coldest-people-shivered-etawha-news-c-216-1-sknp1011-7218-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: साल का आखिरी दिन रहा सबसे ठंडा, कंपकंपाए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: साल का आखिरी दिन रहा सबसे ठंडा, कंपकंपाए लोग
Mon, 01 Jan 2024 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
इटावा। वर्ष 2023 का अंतिम दिन साल का सबसे ठंडा दिन रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस रहा। हालत यह रही कि पूरे दिन बदली छाई रही और हल्की हवाएं चलने की वजह से लोग घरों के अंदर रहने के बावजूद कंपकंपाते रहे। रविवार को अवकाश होने की वजह से ज्यादातर लोग घरों से बाहर ही नहीं निकले। लोग आग के सहारे बैठे रहे।
एक दिन पूर्व शनिवार को मौसम साफ रहने और पूरे दिन धूप होने की वजह से उम्मीद थी कि सुबह की शुरूआत घने कोहरा से होगी। कोहरा तो नहीं छाया, लेकिन बदली छाई रहने से सूर्य देव के दर्शन रविवार को लोगों को नहीं हो सके। दिसंबर महीने के आखिरी दिन कड़ाके की सर्दी पड़ने की वजह से लोगों की दिनचर्या अस्त व्यस्त हो गई। सुबह टहलने वाले लोगों के कदम घर से बाहर नहीं निकल सके।
कड़ाके की सर्दी की वजह से रविवार को प्रदर्शनी में उमड़ने वाली भीड़ भी देखने को नहीं मिली। खेल तमाशों की ओर भी कम दर्शक आए। सर्दी की वजह से हवाई झूलों पर कम दर्शक बैठे नजर आए। कुल मिलाकर झूलों वालों को भीड़ को लेकर जो उम्मीदें थीं वह अधूरीं रहीं।
विज्ञापन
ट्रेनों की लेटलतीफी रविवार को भी जारी रही। दिल्ली की ओर जाने वाली गोमती एक्सप्रेस करीब पौने दो घंटा। प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस व मगध एक्सप्रेस पांच- पांच घंटे की देरी से आईं। जबकि पूर्वा एक्सप्रेस छह, कोटा- पटना एक, दिल्ली- मालदा टाउन ढाई व मगध ए्क्सप्रेस तीन घंटा देरी से आई। लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस तीन घंटा से अधिक की देरी से आई।