फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The last day, lots of emphasis, the noise of the publicity

अंतिम दिन खूब लगाया जोर, थमा प्रचार का शोर

Fri, 24 Nov 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Fri, 24 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
The last day, lots of emphasis, the noise of the publicity
जीआईसी मैदान पर खडे़ अधिगृहीत वाहन। - फोटो : amarujala

इटावा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए खूब जोर लगाया। शाम के पांच बजते ही सभी छह निकायों में चल रहा चुनाव प्रचार थम गया। साथ ही देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानें भी अगले 48 घंटे के लिए बंद हो गईं। जिले में दूसरे चरण के तहत रविवार को इटावा, भरथना एवं जसवंतनगर नगर पालिका तथा इकदिल, बकेवर तथा लखना नगर पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए चुनाव होना है। इस बार चुनाव प्रचार में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के चुनाव मैदान में कूदने से सभी दल इस चुनाव को खासकर अध्यक्ष पद को जीतने के लिए अंतिम दिन तक जोर-आजमाइश करने में लगे रहे।

विज्ञापन


    भाजपा और सपा प्रत्याशियों ने रोड शो कर अपनी ताकत दिखाते हुए अंतिम क्षण तक मतदाताओं को अपनी ओर करने का भरपूर प्रयास किया। दूसरी ओर अध्यक्ष पद के अन्य प्रत्याशियों के अलावा वार्डों के सदस्य पद के प्रत्याशियों ने भी प्रचार के अंतिम दिन अपनी ओर से तूफानी जनसंपर्क  कर दोबारा से लोगों के  बीच खुद को याद रखने की याचना करने में लगे दिखाई दिए। कुल मिलाकर चुनाव लड़ रहे अध्यक्ष से लेकर सदस्य पद तक के सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त नजर आए। उधर, मतदान कराने के लिए प्रशासन तैयारियों के अंतिम चरण में जुट गया है।
विज्ञापन


शनिवार को उपरोक्त सभी निकायों में 26 नवंबर को चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियां एवं सुरक्षा बल इटावा तथा इकदिल में चुनाव कराने के लिए शहर में राजकीय इंटर कॉलेज से, भरथना, बकवेर तथा लखना में चुनाव कराने के लिए एसएबी इंटर कॉलेज से तथा जसवंतनगर में चुनाव कराने के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से रवाना होंगे। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में प्रशासन की ओर से अधिगृहीत किए गए वाहन शुक्रवार को मैदान में खडे़ कराए जाते रहे। साथ ही टेंट व शामियाना लगाने का कार्य चलता रहा। गौरतलब है कि निकाय चुनाव में मतपत्र के जरिए मतदान होगा और पीठासीन अधिकारियों को लोहे की मतपेटियां और मतदान कार्य संबंधी सामग्री प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed