फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BLOs undergo training for the second phase of the census.

Etawah News: दूसरे चरण की जनगणना के लिए बीएलओ ने लिया प्रशिक्षण

Mon, 26 Oct 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 26 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
BLOs undergo training for the second phase of the census.
फोटो 16 चकरनगर में जनगणना का प्रशिक्षण लेते बीएलओ। संवाद
चकरनगर। ब्लॉक क्षेत्र के गया प्रसाद वर्मा डिग्री कॉलेज डिभौली में सोमवार को जनगणना के दूसरे चरण के प्रशिक्षण सत्र शुरू हुआ। एसडीएम रोहित कुमार मौर्य की अध्यक्षता में शुरू हुआ प्रशिक्षण 26 से 28 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें शिक्षक बीएलओ और सुपरवाइजर को जनगणना से संबंधित कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के लिए दो बैच बनाए गए हैं। प्रत्येक बैच में 50-50 शिक्षक बीएलओ और सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पूरे कार्यक्रम के तहत सात बैचों में कुल 325 बीएलओ और सुपरवाइजर को प्रशिक्षित किया जाएगा। दूसरे चरण का प्रशिक्षण 31 अक्तूबर से तीन नवंबर तक और तीसरा प्रशिक्षण सत्र चार से छह नवंबर तक होगा। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य को सही तरीके से पूरा करने, लोगों की पहचान, संबंधित जानकारी एकत्र करने और आंकड़ों की शुद्धता बनाए रखने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षकों ने बताया कि जनगणना के पहले चरण में मकानों की गणना की गई थी। अब दूसरे चरण में महिला, पुरुष, बच्चे, वृद्ध की गणना की जाएंगी। प्रशिक्षण में प्रगणकों और सुपरवाइजर को उनके दायित्वों के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिससे फील्ड में कार्य के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर तहसीलदार सुनील तिवारी, नायब तहसीलदार श्रीकांत शर्मा और पिछड़ा वर्ग जिला समाज कल्याण अधिकारी मौजूद रहे। फील्ड ट्रेनर मनोज कुमार, बृजेश प्रसाद चौधरी और अतवरहमान, फुरखान अहमद ने प्रशिक्षण दिया। लेखपाल सुधीर कुमार, अवनीश कुमार और मदन गोपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed