{"_id":"6079c44d8ebc3e59236906aa","slug":"the-killer-s-outgoing-head-s-corona-positive-etawha-news-knp6238511106","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी निवर्तमान प्रधान के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी निवर्तमान प्रधान के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुइया के निवर्तमान प्रधान अखिलेश यादव उर्फ चंदगीराम यादव की जेल जाने से पूर्व की हुई कोरोना जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने से थाना पुलिस में हड़कंप मच गया।
कुइया ग्राम पंचायत से चार बार प्रधान रहे चंदगीराम यादव पर विपक्षी प्रत्याशी के रिश्तेदार को गोली मारने का आरोप है। घटना 13 अप्रैल की है।
इस संबंध में थाना सैफई में मुकदमा भी दर्ज किया गया है और दो अभियुक्तों अखिलेश यादव व होशियार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
जेल जाने के बाद अखिलेश यादव की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें तत्काल सैफई कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना सैफई पुलिस ने बवाल की आशंका के अंदेशे से अखिलेश यादव उर्फ चंदगीराम को सैफई से सदर कोतवाली इटावा भेज दिया गया था।
इस दौरान चंदगीराम यादव के संपर्क में प्रभारी निरीक्षक सैफई व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली इटावा व अन्य लोग आए थे।
इसके अलावा कई अन्य उपनिरीक्षक व सिपाही भी चंदगीराम के संपर्क में रहे। इस समय चंदगीराम यादव का सैफई के चिकित्सा विश्वविद्यालय कें कोविड अस्पताल के वार्ड छह में इलाज चल रहा है। पुलिस की सुरक्षा में होने की वजह से चंदगीराम से किसी व्यक्ति को मिलने नहीं दिया जा रहा है।