फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The Jharkhand Swarna Jayanti Express remained stationary for 25 minutes due to brake binding.

Etawah News: झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ब्रेक बाइंडिंग की वजह से 25 मिनट खड़ी रही

Fri, 09 Oct 2026 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 09 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
The Jharkhand Swarna Jayanti Express remained stationary for 25 minutes due to brake binding.
इटावा। हटिया-आनंद विहार सुपरफास्ट झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस को शुक्रवार सुबह मैनपुरी फाटक के पास रोका गया। ट्रेन के बी-1 कोच की ट्रॉली गर्म होने से ब्रेक बाइंडिंग की समस्या सामने आई। इस घटना से लगभग 25 मिनट तक रेल यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह ट्रेन संख्या 12817 दिल्ली जा रही थी। इटावा जंक्शन से गुजरते समय बी-1 कोच में धुआं उठते देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम को सूचना दी गई, जिसके बाद ट्रेन को 8 बजकर 57 मिनट पर रोका गया। डिप्टी स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने तुरंत ओएचई लाइन कटवा दी। स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना और तकनीकी इंजीनियर विपिन कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में कोच की ट्रॉली गर्म होने की पुष्टि हुई। तकनीकी कमी को दूर करने के बाद ट्रेन को 9 बजकर 22 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के रुकने से रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। इस दौरान तीन प्रमुख ट्रेनें प्रभावित हुईं। इनमें वंदे भारत एक्सप्रेस (22426), अमृत भारत एक्सप्रेस (1557) और गोमती एक्सप्रेस (12419) शामिल थीं। ये सभी ट्रेनें इटावा और इकदिल के बीच खड़ी रहीं। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि ब्रेक बाइंडिंग की समस्या थी। तकनीकी टीम ने जांच के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed