{"_id":"69c1801edbe577352c0b76ec","slug":"the-investigation-report-of-the-rape-case-of-a-woman-in-the-hospital-was-submitted-etawah-news-c-216-1-etw1012-139793-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: अस्पताल में महिला से दुष्कर्म मामले की जांच रिपोर्ट सौंपी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: अस्पताल में महिला से दुष्कर्म मामले की जांच रिपोर्ट सौंपी गई
विज्ञापन
इटावा। उप्र आयुर्विज्ञान विवि सैफई के मानसिक रोग विभाग में भर्ती मानसिक रूप से बीमार महिला से दुष्कर्म मामले में गठित नौ सदस्यीय जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट सोमवार को सौंप दी है लेकिन विवि प्रशासन ने अभी तक इस रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया है। रिपोर्ट सार्वजनिक न होने का कारण कुलपति का मौजूद न होना बताया जा रहा है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने 19 मार्च को मामला सामने आने के बाद चिकित्सा संकायाध्यक्ष प्रो. डॉ. आदेश कुमार की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय समिति गठित कर 48 घंटे में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। इसके बाद समिति ने बीते दिनों मानसिक रोग वार्ड की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, कर्मचारियों की ड्यूटी, संविदा कर्मियों की तैनाती और पहचान प्रणाली सहित सभी पहलुओं की जांच की। इस दौरान नर्सिंग स्टाफ, सुरक्षा कर्मियों और संबंधित अधिकारियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। जांच रिपोर्ट में निगरानी तंत्र की खामियां और जिम्मेदारों की भूमिका उजागर होने की उम्मीद जताई जा रही है।
पुलिस पहले ही आरोपी सफाई कर्मी रविंद्र कुमार वाल्मीकि निवासी लखना, थाना बकेवर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। साथ ही डीएनए नमूने विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे गए हैं और पीड़िता के बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है। 14 जून 2025 को लगभग 38 वर्षीय अज्ञात महिला को मानसिक रोग विभाग में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
बीती 17 मार्च को रूटीन जांच में उसके करीब पांच माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद मामला उजागर हुआ। विवि के प्रवक्ता प्रो. डॉ. सोमेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अभी जांच रिपोर्ट के संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है। कुलपति की ओर से जल्द रिपोर्ट जारी कराई जाएगी।