{"_id":"6acbd04b1c71231c880a6081","slug":"the-industry-and-trade-association-has-expressed-opposition-to-the-anti-encroachment-drive-etawah-news-c-216-1-etw1005-151298-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: उद्योग व्यापार मंडल ने अतिक्रमण हटाओ अभियान पर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: उद्योग व्यापार मंडल ने अतिक्रमण हटाओ अभियान पर जताया विरोध
Sun, 11 Oct 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता और जिला महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव ने नई मंडी गेट पर रविवार को चलाए गए अतिक्रमण अभियान का विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने बिना कोई पूर्व सूचना दिए अतिक्रमण अभियान चलाया, जिसके चलते 100 से अधिक दुकानदारों का लाखों का नुकसान हुआ।
जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि जैसे ही उनको सूचना मिली और वह तुरंत पहुंचे लेकिन तब तक प्रशासन काफी व्यापारियों का नुकसान कर चुका था। अधिकारियों ने बताया कि इस समय धान की आवक चल रही है जिसके चलते वाहनों की लंबी कतार लग रही है और बरेली ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की समस्या हो रही है।
ऐसे में व्यापारियों और ग्राहकों को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलने से परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान लाइन पार व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवशरण गुप्ता, महामंत्री अरुण मिश्रा, अध्यक्ष जितेंद्र शाक्य, ऐश्वर्य गुप्ता, मुरसलीन खान, मीडिया प्रभारी अनंत पालीवाल मौजूद रहे। (संवाद)