फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The incidents of theft are increasing, patrol with caution from 12 to 4 o'clock

Etawah News: 12 से चार बजे तक करें सतर्कता के साथ गश्त

Thu, 21 Sep 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 21 Sep 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
The incidents of theft are increasing, patrol with caution from 12 to 4 o'clock
बकेवर। क्षेत्र में बढ़ रही चोरियों की वारदातों को रोकने के लिए थाना क्षेत्र के 50 चौकीदारों की बैठक कर सीओ ने उन्हें सजग किया। सभी चौकीदारों को सीटी, डंडा व टॉर्च देकर रात में 12 से चार बजे के बीच सतर्कता से गश्त करने के निर्देश दिए। गश्त के दौरान संदिग्ध लोगों के दिखने पर टोकें तथा किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना भी दें।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों को व अन्य अपराध की वारदातों को रोकने के लिए थाना पुलिस ने अब सूचना की सबसे निचली कड़ी चौकीदार को गश्त पर लगाया है। गुरुवार को थाने पर सीओ भरथना विवेक जावला व थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने चौकीदारों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

सीओ ने चौकीदारों से कहा कि अपने क्षेत्र के गांव में 12 बजे से लेकर सुबह चार बजे तक गश्त करेंगे। गांव के लोगों को जागते रहने का संदेश देकर सचेत करते रहेंगे। इसके अलावा पुलिस की गश्ती पार्टी जो भी गश्त करते हुए उधर जाएगी। उनसे वह संपर्क करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने चौकीदारों से कहा कि गांव में गश्त के दौरान उन्हें किसी स्थान पर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति आते जाते दिखे तो वह उन्हें टोकें अगर उनकी संख्या एक से अधिक हो तो वह इसकी सूचना थाना पुलिस या संबंधित क्षेत्र के दरोगा को तत्काल फोन से सूचित करें। जिससे संदिग्ध लोगों के संबंध में घेराबंदी तत्काल की जा सके। किसी भी प्रकार की वारदात नहीं होनी चाहिए गांव के लोगों को भी जगाएं। उनका सहयोग लें। ज्ञात हो चार दिन पहले चोरों ने नसीदीपुर गांव में तीन घरों से तीस लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और उन चोरों की तलाश में पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed