{"_id":"61cdf05535a57d13e6672e62","slug":"the-head-along-with-the-comrades-took-the-team-hostage-etawah-news-knp672624124","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथियों के साथ प्रधान ने टीम को बंधक बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथियों के साथ प्रधान ने टीम को बंधक बनाया
विज्ञापन
ऊसराहार। थाना क्षेत्र के गांव रुद्रपुर में ग्रामीणों की शिकायत पर विकास कार्यों की आडिट करने गई टीम को प्रधान व उसके साथियों ने बंधक बना लिया और कागजात भी फाड़ दिए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने छुड़ाया। इस दौरान पुलिस को देखकर प्रधान साथियों के साथ भागने में सफल रहे। टीम की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
रूद्रपुर गांव के लोगों ने गांव में हुए विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत की थी। शिकायत पर बृहस्पतिवार को जांच टीम मौके पर पहुंची। टीम सीएचसी पर गांव के लोगों से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
जांच में कुछ गड़बड़ी सामने आई। ब्लाक बीआरपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उसने प्रधान से गड़बड़ी होने की बात सामने आने की बात कही तो प्रधान सर्वेश कुमार नाराज हो गए।
उन्होंने अपने साथ आए लोगों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी और कागजात भी फाड़ दिए। प्रधान ने जितेंद्र कुमार और उनके साथियों को बंधक बना लिया।
गांव के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले प्रधान व उसके साथी भागने में सफल रहे। जितेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
उधर, प्रधान का कहना है कि टीम के लोग गांव के लोगों को गलत जानकारी देकर भड़का रहे थे, जिसका उन्होंने विरोध किया। टीम को बंधक बनाने की बात गलत है।
वहीं, एसओ ऊसराहार गंगा दास गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रधान सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।