फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The hands and feet shackled looting in cold storage workers

कोल्ड स्टोरेज में कर्मचारियों के हाथ पैर बांधकर लूटपाट

Tue, 12 Jan 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 12 Jan 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
The hands and feet shackled looting in cold storage workers
आधा दर्जन से ज्यादा सशस्त्र बदमाशों ने सैफई बनामई हाईटेंशन लाइन का तार
विज्ञापन
काटकर इलाके में अंधेरा कर दिया। इसके बाद कोल्ड स्टोरेज पर धावा बोलकर वहां तैनात गेट मैन व दो मशीन मैन कब्जे में लेकर मोबाइल व सात हजार रुपया लूट लिया। दोनों को हाथ पैर बांधकर मशीन रूम में बंद कर दिया।

कोल्ड स्टोरेज से कई विद्युत उपकरण उनके कीमती पार्ट्स तथा ट्रांसफार्मर  से तेल निकालकर वाहन में लादकर बदमाश फरार  हो गए। यह वारदात रविवार की रात बैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव रायनगर स्थित राधा बल्लभ कोल्ड स्टोरेज में हुई। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।

गांव रायनगर के राधा बल्लभ कोल्ड स्टोरेज में रविवार की रात तकरीबन 9:30 बजे आधा दर्जन सशस्त्र बदमाश बाउंड्री फांदकर अंदर दाखिल हुए। वहां तैनात गेट मेन तथा दो मशीन मैन को असलहों के बल पर बंधक बना लिया। दो मोबाइल व मशीन मैन हरवीर सिंह से सात हजार रुपया नकद लूटने के बाद दोनों के हाथ पैर बांधकर मशीन रूम में बंद कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने कोल्ड स्टोर में लगे दो बड़े बैटरा खोल लिए। इसके बाद ट्रांसफार्मर खोलकर लगभग तीन सौ लीटर तेल निकालकर ड्रमों में भर लिया। वहां लगीं मशीनों से कीमती उपकरण व पार्ट्स खोलकर सारे सामान को चौपहिया वाहन में लादकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने बेखौफ होकर दो घंटे तक लूटपाट की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दो बदमाश बंधक कर्मचारियों के पास असलहे लेकर डटे रहे। बदमाशों के जाने के काफी देर बाद बंधक कर्मचारी अवधेश, सुघर सिंह व हरबीर ने किसी तरह अपने को बंधन मुक्त किया और गांव में जाकर कुछ लोगों को जगाकर घटना के बारे में जानकारी दी।


इस बीच कोल्ड स्टोर के मालिक अनिल प्रताप यादव को सूचना दी गई। अनिल प्रताप ने तुरंत थाना बैदपुरा पुलिस को घटना से अवगत कराया। सूचना मिलते ही रात तकरीबन दो बजे बैदपुरा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस के मुताबिक अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed