{"_id":"9e28aa94301b24c62fe861f8118fb750","slug":"the-government-is-discriminating-against-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘यूपी के साथ भेदभाव कर रही केंद्र सरकार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘यूपी के साथ भेदभाव कर रही केंद्र सरकार’
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 12 Jan 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने केंद्र सरकार
विज्ञापन
पर कड़े प्रहार किए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यूपी के साथ भेदभाव कर
रही है। भाजपा शासित राज्यों को केंद्र सरकार ने सूखा राहत के लिए पूरी मदद
की, लेकिन उत्तर प्रदेश को कोई मदद नहीं की। सूबे की जनता आगामी विधान सभा
चुनाव में इसका करारा जवाब देगी।
वह सोमवार को जेल के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को सूखा से राहत देने के लिए केंद्र से मदद मांगी गई थी, लेकिन केंद्र सरकार ने प्रदेश की कोई मदद नहीं की। प्रदेश की सपा सरकार अपने संसाधनों से प्रदेश के किसानों की मदद कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के अलावा 73 सांसद इसी प्रदेश की जनता ने चुनकर दिए है। लेकिन वह भी लोगों के हितों को अनदेखा कर रहे हैं। उन्होने कहा कि इटावा-मैनपुरी रेल लाइन का काम धीमी गति से चल रहा है। दो दशक बाद भी केंद्र सरकार इस परियोजना को समाप्त नहीं कर सकी।
उन्होंने कहा कि यूपी सरकार का काम काफी तेजी के साथ हो रहा है। इससे पहले उन्होंने जेल का निरीक्षण किया। उन्होेंने जेल की बैरकों में जाकर बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना । इसके अलावा जेल में बंदियों को दिया जाने वाला खाना भी देखा।
विज्ञापन
राम नगर फाटक पर ओवरव्रिज बनाए जाने के संबंध में उनका कहना था कि यदि रेलवे इसका प्रस्ताव देता है तो प्रदेश सरकार शीघ्र ही ओवरव्रिज बनाए जाने की स्वीकृत देगी।