फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The girl told her father and family of life risk

युवती ने पिता व परिजनों से बताया जान का खतरा

Sat, 14 Nov 2020 08:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
The girl told her father and family of life risk
जसवंतनगर। प्रेम विवाह करने पर युवती ने अपने ही पिता और परिजनों से जान का खतरा बताया है। मामला तिजौरा गांव का है। युवती ने मामले की शिकायत कर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्राम फतेहपुरा औरैया निवासी शिवानी पाल पुत्री महेश चंद्र पाल ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसने राहुल कुमार ग्राम तिजौरा पोस्ट बाउथ थाना बलरई के साथ कोर्ट मैरिज की है। इसी सिलसिले में बीते दिवस बेला थाने में वह बयान देकर रात को करीब 8:30 बजे ससुराल लौटी। इसके 10 मिनट बाद ही मायके वाले हथियारों से लैस होकर ससुराल पहुंच गए। उन्होंने वहां तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

सास रामेंद्र देवी पर फावड़े वार कर दिए। इससे उनके पैर में गंभीर चोटें आई हैं। हम भयभीत होकर कमरों में बंद हो गए। आरोप लगाया कि मायके वाले लोग नशे की हालत में थे। हथियार लहराते हुए जाते-जाते उन्होंने धमकी दी है कि अगर शिवानी को हमारे हवाले नहीं किया तो पूरे ससुराली परिवार को जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने कहा कि अगर मेरे परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके जिम्मेदार मेरे पिता महेश चंद्र पाल के साथ-साथ अन्य उनके सहयोगी होंगे। उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। बलरई थाना प्रभारी सतीश राठौर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed