फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The girl students had gone to Greater Noida in search of jobs.

Etawah News: नौकरी की तलाश में ग्रेटर नोएडा चली गईं थीं छात्राएं

Thu, 11 Jan 2024 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
The girl students had gone to Greater Noida in search of jobs.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जसवंतनगर। क्षेत्र के एक गांव से ग्रेटर नोएडा में नौकरी की तलाश में दो नाबालिग छात्राएं घर से चली गईं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर ही दोनों को ग्रेटर नोएडा से तलाश लिया।

थाना क्षेत्र के एक गांव की दो सहेलियां नौकरी की तलाश में घर से चली गईं थीं। छात्राएं क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। सोमवार को छात्राएं कॉलेज गईं थीं। स्कूल बैग में कॉपी, किताबों की जगह अपने कपड़े गई थीं। कॉलेज से जसवंतनगर बाजार जाने की बात कहकर एक पड़ोसी युवक की बाइक से बस स्टैंड चौराहे पर पहुंची।
विज्ञापन

वहां से एक बस के जरिए कुबेरपुर पहुंचकर उतर गईं। एक्सप्रेसवे पर बस में बैठकर ग्रेटर नोएडा पहुंच गईं। दोनों छात्रों में से एक का पिता वहां पर रहकर मजदूरी करता है। जसवंतनगर पुलिस घटना का पता चलते ही सक्रिय हो गई। पुलिस को डर था कि छात्राएं कहीं किसी गिरोह के चंगुल में न फंस जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे के नेतृत्व में मंडी चौकी इंचार्ज कपिल भारती तथा पुलिस की टीम ने मेहनत करते हुए ग्रेटर नोएडा पहुंचकर दोनों छात्रों को तलाश लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed