फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The gem of darshan shone on the crown of SP

सपा के मुकुट पर चमका दर्शन का नगीना

Thu, 09 Jun 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The gem of darshan shone on the crown of SP
सैफई (इटावा)। मुलायम सिंह यादव और दर्शन सिंह की दोस्ती अब परिवार की दूसरी पीढ़ी में भी गहरी हो गई है। बुधवार को दर्शन सिंह के भतीजे मुकुल यादव को विधान परिषद का टिकट देकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पर मोहर लगा दी। अखिलेश के इस फैसले पर हेवरा में मिठाई बांटी गई।
विज्ञापन

मुकुल यादव अखिलेश के लिए करहल की सीट छोड़ने वाले सोबरन सिंह यादव के बेटे हैं। बाबू दर्शन सिंह यादव भी इटावा की राजनीति में बड़ा नाम हैं। उनकी मुलायम से गहरी दोस्ती थी, फिर राजनीतिक दूरियां बन गईं। कई बार दर्शन सिंह ने मुलायम सिंह के सामने चुनाव लड़ा। बाद में फिर दोनों दिग्गज गले मिल गए थे। मुलायम सिंह यादव ने दर्शन सिंह को राज्यसभा भेजकर सम्मान दिया था।
विज्ञापन

दर्शन सिंह के भाई सोबरन सिंह कहरल से कई बार विधायक रहे चुके हैं। इस बार उनकी सीट से सपा प्रमुख अखिलेश विधायक चुने गए हैं। पहले सोबरन सिंह को ही सपा से एमएलसी बनाने की चर्चा चली। सोबरन ने अपनी उम्र का हवाला देकर बेटे मुकुल को विधान परिषद में भेजने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश ने उनकी बात मानी और मुकुल को बुधवार को नामांकन करा दिया। नामांकन की खबर पर मुकुल के पैतृक गांव हैवरा बहादुरपुर में जश्न मनाया गया। दुकानदारों ने और स्थानीय लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed