फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The first match was won by IOC

पहला मैच आईओसी ने जीता

Mon, 29 Dec 2014 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 29 Dec 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
The first match was won by IOC

मास्टर चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में सैफई महोत्सव के तहत सोमवार से हॉकी प्रतियोगिता शुरू हो गई। पहले दिन इंडियन ऑयल और साउर्थन सेंट्रल रेलवे की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में आईओसी ने साउथर्न सेंट्रल रेलवे को 4-3 से हरा दिया।

विज्ञापन


आईओसी के गुरुजिंदर सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच का प्रबंधन हॉकी इंडिया ने संभाला हुआ है। हॉकी इंडिया के रेफरी और 12 सदस्यीय टेक्निकल टीम फाइनल मैच तक सैफई में ही रहेगी।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12.30 मुख्य अतिथि प्रो. रामगोपाल यादव ने खिलाड़ियों से परिचय कर मैच का शुभारंभ किया। आईओसी और साउथर्न सेंट्रल रेलवे के बीच 70 मिनट तक मुकाबला हुआ। रोमांचक मुकाबले में आईओसी ने 4-3 के अंतर से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईओसी टीम के गुरुजिंदर सिंह ने दो गोल तो कोथाजीत और प्रभुजोत सिंह ने एक-एक गोल किया। वहीं साउथर्न सेंट्रल रेलवे की टीम की ओर से गगनजीत, राजू पाल, अजीत ने एक एक गोल कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। गुरुजिंदर सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

बता दें कि हॉकी मैचों में देश के नामी गिरामी रघुनाथ, विक्रमकांत, हरपाल, प्रभुजोत सिंह, देवेश चौहान, विवेक गुप्ता, गुरुजिंदर सिंह भाग ले रहे हैं। टूर्नामेंट में देश भर की आठ आईओसी, ओएनजीसी, पंजाब नेशनल बैंक, यूपी-11, एफसीआई, साउथ सेंट्रल रेलवे, नार्दर्न रेलवे, सेंट्रल रेलवे की टीमें भाग ले रही हैं।

31 दिसंबर को सेमीफाइनल और एक जनवरी को फाइनल मैच खेला जाएगा। टूर्नामेंट विजेता क ो 5 लाख तथा उपविजेता को 2.50 लाख तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को एक लाख का पुरस्कार तथा शील्ड प्रदान की जाएगी।

ओएनजीसी ने यूपी-11 को हराया
चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे हॉकी टूर्नामेंट की दूसरी पारी में खेले गए मैच में ओएनजीसी ने यूपी-11 को हरा दिया। ओएनजीसी की टीम ने शुरू से बढ़त बनानी शुरू कर दी थी और अंत तक अपना दबदबा बनाए रखा। ओएनजीसी के खिलाड़ियों ने छह गोल किए जबकि यूपी-11 की टीम दो गोल ही कर पाई।


ओएनजीसी की ओर से दिवाकर राम ने एक, रंजीत सिंह ने दो, हरसाहिद, प्रमोद कुमार तथा अजय यादव ने एक-एक गोलकर टीम को विजयश्री दिलाने में योगदान किया। यूपी-11 की ओर से सुमित कुमार ने दो गोल किए। 70 मिनट के मैच में ओएनजीसी लगातार हावी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed