फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The fire in the field burnt the cooked mustard

खेत में लगी आग पकी हुई सरसों जली

Mon, 21 Mar 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The fire in the field burnt the cooked mustard
खेत में रखे सरसों के गट्ठरों में लगी आग - फोटो : ETAWAH
बलरई। क्षेत्र के पीहरपुर गांव में एक किसान के खेत में रविवार रात की अचानक आग लग गई। इससे खेत में रखे सरसों के गट्ठर जलकर खाक हो गए। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण खेत में पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना देने के एक घंटे बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। तब तक ग्रामीण एकजुट होकर आग पर काबू पा चुके थे।
विज्ञापन

पीहरपुर गांव निवासी कुंवर लाल दिवाकर का गांव में खेत है। रात करीब साढ़े आग बजे उनके खेत में आग लग गई। लपटों ने वहां रखे सरसों की फसल के गट्ठरों को चपेट में ले लिया। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने कुंवर लाल के खेत से लपटें उठती देख दमकल विभाग और कुंवर लाल के परिजनों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

कुछ ही देर बाद कुंवर लाल परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन लोगों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सरसों की फसल पूरी तरह जल चुकी थी। फसल जली देख कुंवर लाल व उनके परिवार के लोगों की आंखें भर आईं। कुंवर लाल ने कहा कि फसल जलने से पूरे साल की मेहनत बर्बाद हो गई। अगर दमकल कर्मी समय से आ जाते तो शायद फसल बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed