फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The fire in the brick kiln operating without standards was extinguished.

Etawah News: बिना मानक चल रहे ईंट भठ्ठे की आग बुझवाई

Sun, 25 Jan 2026 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
The fire in the brick kiln operating without standards was extinguished.
फोटो 22:::बीबामऊ भट्ठे पर बुझाई जाती आग। स्रोत पुलिस
जसवंतनगर। ग्राम बीबामऊ के पास स्थित एक ईंट भट्ठे पर शनिवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और प्रशासन की टीम ने संयुक्त छापेमारी की। बिना अनुमति के चलाए जा रहे भठ्ठे को टीम ने बंद कराया। अपने सामने ही टीम ने भठ्ठे की आग बुझवाई।
विज्ञापन


बता दें कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से वर्ष 2021 में बिना मानक के चल रहे ईंट भठ्ठों को बंद करने के आदेश जारी किए गए थे। इसके क्रम में डीएम शुभ्रांत शुक्ल के निर्देश पर बिना मानकों के चल रहे भठ्ठों को बंद कराने के निर्देश दिए गए थे। इस क्रम में शनिवार को बलरई थाना क्षेत्र के ग्राम बीबामऊ के पास स्थित भठ्ठे पर टीम ने छापेमारी की।
विज्ञापन

टीम ने ईंट भट्ठे पर जल रही आग को फायर ब्रिगेड की मदद से बुझवाया और भठ्ठे की गतिविधियों को पूरी तरह बंद कराया। थानाध्यक्ष बलरई दिवाकर सरोज ने बताया कि प्रशासन के आदेश पर टीम गई थी। भट्ठे को बंद करा दिया गया है। भट्ठा संचालक को हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed