फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The film stars in the ceremony lashed stones , staves off

फिल्मी सितारों की महफिल में बरसे पत्थर, चली लाठियां

Tue, 12 Jan 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 12 Jan 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
The film stars in the ceremony lashed stones , staves off

सैफई महोत्सव में सोमवार देर रात जहां मंच पर बालीवुड के कलाकारों ने अपनी

विज्ञापन
रंगारंग प्रस्तुतियों से धमाल मचाया वहीं, पीछे के ब्लाकों में कार्यक्रम ठीक से दिखाई न देने से नाराज युवाओं ने जमकर हुड़दंग मचाया। सोनाक्षी की एक झलक पाने को बेताब युवाओं ने आगे बढ़ने के लिए लोहे के पाइपों से बनाई गई बेरीकेडिंग को भी तोड़ दिया। पुलिस के लाठियां चटकाने पर युवाओं ने पथराव किया।

काफी देर बाद स्थिति को संभाला जा सका। पथराव में कवरेज करने आई मीडिया की कई ओबी वैन और प्राइवेट वाहनों को नुकसान हुआ। पुलिस कर्मी भी चोटिल हुए। सोमवार रात देर रात सैफई महोत्सव के समापन पर आयोजित स्टार नाइट में यहां जुटी हजारों की भीड़ ने जमकर हंगामा किया।

भीड़ अधिक होने से पंडाल में पीछे बैठे दर्शक कलाकारों को ठीक से नहीं देख पा रहे थे। जैसे ही मंच पर सोनाक्षी सिन्हा झूले पर बैठ कर आईं, युवाओं की भीड़ बेकाबू हो गई। लोहे के पाइपों की रेलिंग भीड़ ने तोड़ डाली। व्यवस्था बिगड़ते देख यहां तैनात पुलिस व पीएसी के जवानों ने भीड़ को पीछे ढकेलना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


धक्कामुक्की के बाद पुलिस और पीएसी के जवानों ने लाठियां बरसानी शुरू कर दी। लाठीचार्ज होते ही भीड़ में भगदड़ मच गई और जिसे जहां मौका मिला भागने लगा। पंडाल से खदेडे़ गए लोगों में से कुछ मुख्य गेट और कुछ उत्तरी छोर पर जहां मीडिया की ओबी वैन खड़ी हुई थी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद इन लोगों ने दोनों तरफ से पथराव शुरू कर दिया। जिसमें कई पुलिस कर्मी चुटहिल हो गए और मीडिया की कई ओबी वैन क्षतिग्रस्त हो गईं। बाद में भारी भरकम फोर्स ने किसी तरह हालात को संभाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed