{"_id":"62152af2b8ae747cda14fcae","slug":"the-faces-of-children-born-on-a-rare-date-resonated-in-hospitals-etawah-news-knp682046113","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्लभ तारीख में जन्मे बच्चों की अस्पतालों में गूंजी किलकारियों से खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्लभ तारीख में जन्मे बच्चों की अस्पतालों में गूंजी किलकारियों से खिले चेहरे
विज्ञापन
इटावा/सैफई। सदी की दुर्लभ तारीख 22-02-22 को जिला महिला अस्पताल और सैफई में 18 बच्चों ने जन्म लिया। इस बच्चों में नौ बेटियां हैं। सदी में एक बार आने वाली तारीख में बच्चे पैदा होने से माता, पिता के साथ उनके परिवार में भी खुशी का माहौल है।
मंगलवार की तारीख अपने आप में बहुत खास थी। हालांकि सुबह तक इससे ज्यादातर लोग वाकिफ नहीं थे लेकिन सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल होने पर लोग अपने अपने तरीके से तारीख को सेलीब्रेट करने लगे। दुर्लभ तारीख को जिन घरों में नन्हे मेहमान आए, वहां ज्यादा खुशी रही। जिला महिला अस्पताल में चार बेटियों और एक बेटे का जन्म हुआ। ग्राम सराय एसर निवासी 20 वर्षीय अंगूरी देवी ने 12:51 बजे बच्चे को जन्म दिया। जब उन्हें पता चला कि आज की तारीख यादगार है तो खुशी दोगुनी हो गई।
ग्राम अधियापुरा की 25 वर्षीय राधा देवी ने बताया रात करीब दो बजे बच्चे का जन्म हुआ। उस समय परिवार के लोग भी आसपास थे। प्रसव कक्ष से वार्ड में आने पर यादगार तारीख का पता चला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में आठ बेटे और पांच बेटियों ने जन्म लिया। औरैया के अछल्दा से काशीपुरवा निवासी अभय कुमार की पत्नी प्रीति ने रात एक बजे बच्चे को जन्म दिया है। प्रीति ने कहा कि हमारा बच्चा बहुत ही भाग्यशाली होगा। मैनपुरी जिले के ग्राम अंनडऩी के अंशुल यादव की 23 वर्षीय पत्नी निशा ने भी बच्चे को जन्म दिया। डॉ. गीता कुमारी, डॉ. सुमन मौया और लक्ष्मी ने परिवार वालों को बधाई दी।
अंक चार के व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि और साहसी होते हैं
ज्योतिषाचार्य राजीव अग्रवाल ने कहा कि 22 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक चार होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। उनको जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। इस अंक वाले ज्यादातर लोग कुल दीपक भी होते हैं। जीवन संघर्षशील होता है लेकिन अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं लेकिन बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।