फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The examinee said... Hindi was simple, history questions made it complicated.

Etawah News: परीक्षार्थी बोले... हिंदी थी सरल, इतिहास के सवालों ने उलझाया

Mon, 12 Feb 2024 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
The examinee said... Hindi was simple, history questions made it complicated.
इटावा। रविवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) की परीक्षा कड़ी निगरानी में हुई। प्रश्नपत्र कुछ कठिन रहा। सामान्य और औसत तैयारी करने वाले परीक्षार्थियों को इसे हल करने में मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

पहली पाली में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक सामान्य अध्ययन और दूसरी पाली में 2:30 से 3:30 बजे तक सामान्य हिंदी का पेपर हुआ। पहली पाली में सामान्य अध्ययन के 140 प्रश्न और दूसरी पाली में हिंदी के 60 प्रश्न पूछे गए। सामान्य अध्ययन के 140 अंकों के पेपर में सर्वाधिक प्रश्न इतिहास और भूगोल के थे। परीक्षार्थियों ने बताया कि हिंदी का भाग सरल था जबकि इतिहास से जुड़े सवालों ने परेशान किया। हिंदी में सबसे ज्यादा प्रश्न तत्सम-तद्भव, शुद्ध-अशुद्ध वाक्य और शब्द, काल से ज्यादा पूछे गए। वहीं, सामान्य अध्ययन के पेपर में इतिहास का भाग काफी कठिन था। कथन निष्कर्ष के प्रश्नों ने भी परीक्षार्थियों को उलझाया।
विज्ञापन



सैफई स्थित जिला पंचायत इंटर कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे कुरूसेना निवासी परीक्षार्थी अनुराग यादव ने बताया कि दोनों पेपर सही आए थे। दूसरे पेपर की अपेक्षा पहला कठिन था। जिस प्रकार तैयारी की थी उसी अनुरूप प्रश्न पूछे गए हैं। उम्मीद है इस चरण में वह पास हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के जीआईसी में परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी दुर्वासा का कहना है कि हिंदी का भाग बहुत ही सरल रहा। हिंदी में सामान्य से प्रश्न पूछे गए, अमूमन सभी परीक्षार्थियों ने इस भाग को अच्छा किया होगा। पहले पेपर में करंट अफेयर सरल रही तो इतिहास ने जरूर उलझा दिया।


कुल पंजीकृत परीक्षार्थी- 14188
पहली पाली में उपस्थित परीक्षार्थी- 8461
दूसरी पाली में उपस्थित परीक्षार्थी- 8411
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed