{"_id":"628a7de2d3ce7233a7071918","slug":"the-electricity-system-of-the-city-faltered-due-to-rain-etawah-news-knp6982842134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से लड़खड़़ाई शहर की विद्युत व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से लड़खड़़ाई शहर की विद्युत व्यवस्था
विज्ञापन
इटावा। तेज हवाओं और बारिश के कारण शहर समेत पूरे जिले की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। सुबह बिजली न होने से लोगों को पानी के संकट से भी जूझना पड़ा।
मैनपुरी फाटक अंडर पास के नजदीक 33 केवीए लाइन की केबल रात में टूट गई थी। रात में कर्मचारियों ने फाल्ट ठीक करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। रात में अधिशाषी अभियंता प्रथम श्रीप्रकाश ने भी 132 केवीए विद्युत सब स्टेशन कुनैरा का रात एक बजे निरीक्षण किया। सुबह तक बिजली न आने से लोगों को पानी की समस्या से भी जुझना पड़ा।
सबमर्सिबल से पानी तक नहीं भर सके। सुबह इंवर्टर तक जवाब देने की स्थिति में पहुंच गए। कुनैरा फीडर की बिजली भी गुल रही। एसडीओ प्रथम विवेक कुमार सिंह ने बताया कि छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। कालीबांह क्षेत्र में शाम छह बजे गुल हुई बिजली रात 12:30 बजे आई। मुन्नी का अड्डा में 5 से 6 घंटे बिजली नहीं आई। एसडीओ द्वितीय आनंद पाल ने बताया मानिकपुर मोड़ फीडर में रविवार सुबह खराबी आने से आपूर्ति बाधित रही।
ताखा में रातभर गुल रही बिजली
उसराहार बिजली घर से जुड़े भरतपुर खोल, कस्बा ऊसराहार, बांग्ला लैला, नगला झावर, बम्हनीपुर, ताखा बिजली घर से जुड़े भारतीय नगला खाड़े, खरगपुर सरैया, नगला चिंता, हिंदूपुर वेदपुर, सरसई नावर, नगरिया सरावा बिजली घर से जुड़े बेलाहार, ककराई, नगरिया यादवान, जगमोहनपुरा, कोठी बिजलीघर से जुड़े कुदरैल, केशोंपुर, नारायणपुर, नगला चतुर, पटियात, सुखैया समेत सैकड़ों गांवों की बिजली गुल रहने से लोग परेशान रहे। बिजली आपूर्ति रविवार सुबह बहाल हो सकी।