फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The elder brother took the widowed wife of the younger brother out of the house

बड़े भाई ने छोटे भाई की विधवा पत्नि को घर से निकाला बाहर

Wed, 30 Mar 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The elder brother took the widowed wife of the younger brother out of the house
पक्का तालाब के चौराहा के पास घर के बाहर धरना देते महिला और उसके परिजन - फोटो : ETAWAH
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पक्का तालाब चौराहे के पास बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की विधवा और बेटों को घर से निकाल दिया है। महिला अपने दो ननदों और बेटे के साथ घर के बाहर धरने पर बैठी है। मंगलवार को पीडिता ने सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पक्का तालाब निवासी साधना सिंह ने बताया कि उनके पति डा. अरविंद कुमार सरकारी डाक्टर थे और आगरा में तैनात थे। वह पति और बेटे के साथ आगरा में ही रहती थी। जून 2018 में पति की आकस्मिक मौत के बाद वह अपने पुश्तैनी मकान सिवलि लाइन थाना के पक्का तालाब में आकर रहने लगी। पीड़िता ने बताया कि यह मकान उनके ससुर के नाम पर है।
विज्ञापन

बच्चों की पढ़ाई के कारण वह फिर आगरा जा कर रहने लगी और वहां से जब दुबारा लौट कर आई तो जेठ डॉ. अनिल कुमार सिंह ने उन्हें घर में नहीं घुसने दिया। मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया। जिस कारण पीड़ित महिला अपने बेटे के साथ घर के बाहर धरने पर बैठ गई। इस बात की जानकारी जब महिला की ननदों को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गईं, लेकिन उन्हें भी घर में नहीं घुसने दिया। मंगलवार को पीड़िता साधना सिंह सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंची और सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद से न्याय की गुहार लगाई। सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले को संज्ञान में लेते हुए, संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed