फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The drain wall made of nine lakhs collapsed in a month

Etawah News: नौ लाख से बनी नाले की दीवार एक माह में ढही

Thu, 13 Jul 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 13 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
The drain wall made of nine lakhs collapsed in a month
फोटो 20:::::बारिश में ढही नाले की दीवार। संवाद
विज्ञापन



- लखना में एक माह पहले ही नाला का निर्माण जिला पंचायत से कराया गया



- किसान यूनियन के लोगों ने अधिकरियों से गुणवत्ता अनदेखी की शिकायत की थी













संवाद न्यूज एजेंसी

बकेवर। लखना में बारिश ने नाला निर्माण में गुणवत्ता की पोल खोल कर रख दी। एक माह पहले करीब नौ लाख रुपये बने नाले की दीवार ढह गई।







महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत लखना देहात में लखना बाईपास मार्ग सड़क के किनारे करीब दो सौ मीटर नाला का निर्माण जिलापंचायत से पिछले महीने कराया गया। नाला सूर्य वाटिका गेस्टहाउस के सामने से सड़क के दूसरी साइड में बेरीखेड़ा गांव के रास्ते तक निर्माण हुआ। बुधवार को हुई बारिश में उक्त नए बना नाला करीब 30 मीटर से अधिक एक तरफ की दीवार भरभरा कर ढह गई।
मोहल्ले वालों ने नाला निर्माण में हुई अनियमितता में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। लखना देहात ग्राम पंचायत में जिला पंचायत के लखना बाईपास मार्ग पर नाला निर्माण एक महीना पहले कराया गया था। निर्माण के दौरान ही भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह तोमर सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मानक को लेकर शिकायत की थी। उनका कहना था कि नाला के निर्माण में अव्वल के स्थान पर दोयम व तेयम दर्जे की ईंटों का प्रयोग किया गया। सीमेंट मसाला एक आठ एक दस का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन

मुहल्ले के प्रशांत कुशवाहा, महेन्द्र, मुनेश कुशवाहा, रामसेवक, बंटी कुशवाहा, राजेन्द्र, सुरेंद्र, रंजीत सहित अन्य लोगों ने बताया कि नाला निर्माण में गुणवत्ता परक निर्माण सामग्री के न प्रयोग करने के साथ साथ नाले के निर्माण में दोयम दर्जे की ईंट का प्रयोग किया गया था। मोहल्ला के लोगों ने मुख्य विकास अधिकारी से नाला निर्माण कार्य की जांच कर निर्माण कार्यदाई संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में एडीओ पंचायत श्याम वरन राजपूत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नाला निर्माण कार्य जिला पंचायत की ओर से कराया जा रहा है। नाला ढहने की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। फिर भी जानकारी कराकर विभागीय अधिकारियों को इससे अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed