फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The DM said that officers should be alert during Holi and Ramzan.

Etawah News: डीएम बोले, होली और रमजान पर अफसर रहे सतर्क

Sun, 01 Mar 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The DM said that officers should be alert during Holi and Ramzan.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटावा। होली और रमजान के मौके पर माहौल न बिगड़ सके। ऐसे में सभी प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्कता बरतनी होगी। यह निर्देश शनिवार को बैठक करके डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करके डीएम ने कहा कि दो मार्च से चार मार्च तक होली का त्योहार मनाया जाएगा। रमजान का माह भी चल रहा है। विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। होली के पूर्व से ही होलिका दहन हेतु घास, फूस व पौधों की डालों आदि को काटकर एकत्रित किया जाता है तथा ऐसा करने पर यदा-कदा विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन

इसी प्रकार धार्मिक स्थलों पर रंग पड जाना, जबरन चंदा वसूल करना, जबरदस्ती रंग डालना व मद्यपान कर आपस में लड़-झगड कर पुरानी रंजिश निकालना आदि छोटे-छोटे मामले बड़े विवाद का कारण बन जाते है। नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र में कड़ी सतर्कता बरते व निरंतर भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें कि कहीं पर भी किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह विशेष रूप से सुनिश्चित कर लिया जाए कि किसी भी स्थल पर होलिका रखने एवं उसे जलाने के संबंध में कोई विवाद उत्पन्न न हो। नगर मजिस्ट्रेट, नगर क्षेत्र इटावा, समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों तथा अपर जिला मजिस्ट्रेट इटावा सम्पूर्ण जनपद में कानून एवं शान्ति-व्यवस्था के प्रभारी रहेंगे। उन्होंने शहरी क्षेत्र में साफ-सफाई एवं प्रकाश आदि की व्यवस्था संबंधित अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका की ओर से कराई जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र में साफ-सफाई जिला पंचायत राज अधिकारी कराएंगे। सीएमओ को आपातकालीन चिकित्सा, एंबुलेंस आदि की समुचित व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खंड, प्रथम / द्वितीय / तृतीय को बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed