फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The district received four ambulances

जिले को चार एंबुलेंस और मिलीं

Tue, 01 Dec 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 01 Dec 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
The district received four ambulances

इटावा। मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव की ओर से प्रदेश को दी गई 500 एंबुलेंसों में चार जनपद पहुंच गईं। इन एंबुलेंसों को सोमवार को सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब जनपद में  कुल 35 एंबुलेंस मरीजों और दुर्घटना के घायलों आदि जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर के नैयर ने शासन से मिली चार एंबुलेंसों को कार्यालय से झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि चारो नई एंबुलेंसों को दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों के आसपास तैनात किया गया है। इसमें से दो एंबुलेंस हाईवे की दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए जसवंतनगर व महेवा में तैनात की गई हैं वहीं दो अन्य को उदी और सैफई में तैनात किया गया है। पूर्व में जनपद में 102 नंबर की 22 और 108 नंबर की 09 एंबुलेंस मौजूद थीं।
विज्ञापन


चार एंबुलेंस बढ़ने से अब 108 एंबुलेंसों की संख्या बढ़कर 13 हो गई हैं और जनपद के बेडे में एंबुलेंस की संख्या 35 हो गई है। इस मौके पर उन्होंने एंबुलेंस संचालन का कार्य देख रही कंपनी जीवीके के जिला प्रभारी अवधेश कुमार चौरसिया को निर्देश दिए कि सर्विस को पहले से और बेहतर बनाया जाए और लोगों को त्वरित सेवा प्रदान हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरजेंसी में काल पर देरी होने की शिकायतें आने पर श्री नैयर ने जनपदवासियों से प्रभारी अवधेश चौरसिया के मोबाइल नम्बर 9918043377 पर काल करने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि इससे लोगों की शिकायत का शीघ्र निस्तारण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed